
पाली। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के पावन अवसर पर आगामी 1 अक्टूबर 2026 को जिले भर में 100 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी शतायु मतदाताओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। लोकतंत्र के सुदृढ़ीकरण में दशकों से अमूल्य योगदान दे रहे इन वरिष्ठतम मतदाताओं के अभिनंदन के लिए सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक यह सभी सम्मान कार्यक्रम 1 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से स्थानीय पंचायत भवन या राजकीय विद्यालय परिसरों में आयोजित होंगे। समारोह में उपस्थित होने वाले शतायु मतदाताओं का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा तथा उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी किया गया शुभकामना पत्र ससम्मान भेंट किया जाएगा। यदि किसी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर एक से अधिक मतदान केंद्र हैं और वहां कई शतायु मतदाता निवासरत हैं, तो समन्वय स्थापित करते हुए यथासंभव एक ही मुख्य स्थान पर संयुक्त सम्मान समारोह रखा जाएगा।
जो नहीं आ सकेंगे, उनके घर पहुंचेगी प्रशासनिक टीम
निर्वाचन विभाग ने वृद्धजनों के स्वास्थ्य और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए व्यवस्था की है कि जो शतायु मतदाता अधिक उम्र या शारीरिक असमर्थता के चलते कार्यक्रम स्थल तक आने में असमर्थ होंगे, उनका सम्मान समिति के सदस्य स्वयं उनके घर जाकर करेंगे। इस विशेष सम्मान समिति में बीएलओ सुपरवाइजर, हल्का पटवारी, स्थानीय शिक्षक, ग्राम विकास अधिकारी (पंचायत सचिव), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कार्यकर्ता शामिल रहेंगे। इसके अतिरिक्त स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी भी जिले के चुनिंदा वरिष्ठतम मतदाताओं के घर जाकर उनका व्यक्तिगत रूप से सम्मान करेंगे।
इन आयोजनों की गरिमा और निगरानी बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।
स्वीप गतिविधियों के साथ रिकॉर्ड होंगे बुजुर्गों के प्रेरक संदेश
सम्मान समारोह के दौरान निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाता जागरूकता (SVEEP) से जुड़ी कम से कम एक विशेष गतिविधि का आयोजन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। लोकतंत्र के इस उत्सव में शताब्दी वर्ष पूरा कर चुके इन बुजुर्ग मतदाताओं के साथ यादगार ग्रुप फोटोग्राफ्स लिए जाएंगे। साथ ही नई पीढ़ी के मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए उनके ऑडियो व वीडियो संदेश भी रिकॉर्ड किए जाएंगे, जिनका सोशल मीडिया, समाचार पत्रों, एफएम रेडियो और टीवी चैनलों के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार होगा।
राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा इस सम्मान समारोह के समुचित आयोजन के लिए प्रति वरिष्ठ मतदाता 200 रुपये की बजट राशि निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन शाखा ने संबंधित सभी फील्ड अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने और संपूर्ण कार्यक्रम की रिपोर्ट, फोटोग्राफ्स व वीडियो संदेश निर्धारित विभागीय ई-मेल पर त्वरित उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (461)
- इतिहास (58)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (24)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (69)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (444)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (14)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (759)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (236)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (74)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (999)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (42)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)




