Exclusive
Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’ मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’

सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास

आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर

पाली में 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिलाई शपथ, उद्घाटन मैच में भिड़े डीडवाना और चित्तौड़गढ़ पाली में 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिलाई शपथ, उद्घाटन मैच में भिड़े डीडवाना और चित्तौड़गढ़

खाद्य सुरक्षा योजना: पाली जिले में 28 से 30 सितंबर तक ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, पंचायत समितियों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का काम तेज खाद्य सुरक्षा योजना: पाली जिले में 28 से 30 सितंबर तक ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, पंचायत समितियों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का काम तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण आवंटन के बाद पाली में चुनावी तैयारियां तेज, निष्पक्ष चुनाव के लिए 8 विशेष प्रकोष्ठों का गठन
पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण आवंटन के बाद पाली में चुनावी तैयारियां तेज, निष्पक्ष चुनाव के लिए 8 विशेष प्रकोष्ठों का गठन

पाली। पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर आरक्षण आवंटन की प्रक्रिया पूरी होते ही निर्वाचन विभाग पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है। ग्रामीण लोकतंत्र के इस महापर्व को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग ने प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दिया है। सुचारू चुनाव संचालन के उद्देश्य से विभिन्न प्रकोष्ठों (सेल्स) का गठन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं, जिसके बाद सभी प्रकोष्ठों ने अपने स्तर पर मोर्चा संभाल लिया है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) एवं पाली उपखंड अधिकारी (SDO) विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रत्याशी अथवा मतदाता को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक मशीनरी को चाक-चौबंद किया जा रहा है। समूची चुनाव प्रक्रिया के प्रभावी पर्यवेक्षण और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए चुनाव, अनुमति, लेखा, प्रशिक्षण, वाहन, स्वीप, शिकायत और मीडिया प्रकोष्ठ सहित कुल 8 प्रमुख प्रकोष्ठ बनाए गए हैं। अनुमति प्रकोष्ठ प्रत्याशियों की सभाओं व लाउडस्पीकर की स्वीकृति देखेगा, जबकि लेखा प्रकोष्ठ चुनावी खर्च पर पैनी नजर रखेगा।

मतदान दलों के गठन, कार्मिकों के गहन प्रशिक्षण, ईवीएम व मतदान सामग्री के परिवहन हेतु वाहनों के अधिग्रहण तथा मतदाता जागरूकता (स्वीप) गतिविधियों की तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं। इसके अलावा आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शिकायत प्रकोष्ठ तथा अधिकृत सूचनाओं और प्रेस नोट के संप्रेषण हेतु मीडिया प्रकोष्ठ सक्रिय रूप से कार्य करेगा।

तैयारियों को अंतिम रूप देने में सुरेश कुमार व्यास, विक्रम सिंह परिहार, अभिषेक चतुर्वेदी, रमेश अणकिया, मनोज रांगी, राजेश कुमार सैन, लोकेश दवे, आशीष चौधरी एवं ओमप्रकाश प्रजापत सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी जुटे हुए हैं। उपखंड प्रशासन ने सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित नियमों के तहत समय पर सभी दायित्व पूरे करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories