Exclusive
Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’ मुख्य चुनाव आयुक्त पर कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का पलटवार: जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी और महापौर नमिता बुबकिया बोले—’आयोग के स्पष्टीकरण से खुली विपक्ष के झूठ की पोल’

सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास सिरोही दौरे पर मंत्री ओटाराम देवासी का जनसंवाद: पालड़ी एम, बडावेरा व कलदरी में सड़कों और देवों का वेरा में 3 पुलियों का किया शिलान्यास

आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर

पाली में 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिलाई शपथ, उद्घाटन मैच में भिड़े डीडवाना और चित्तौड़गढ़ पाली में 70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता का भव्य आगाज: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने दिलाई शपथ, उद्घाटन मैच में भिड़े डीडवाना और चित्तौड़गढ़

खाद्य सुरक्षा योजना: पाली जिले में 28 से 30 सितंबर तक ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, पंचायत समितियों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का काम तेज खाद्य सुरक्षा योजना: पाली जिले में 28 से 30 सितंबर तक ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन, पंचायत समितियों में आधार सीडिंग और ई-केवाईसी का काम तेज

आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर
आबूरोड दौरे पर एक्शन मोड में दिखे कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर: सांतपुर व तलहटी तालाब के जीर्णोद्धार के दिए निर्देश, कॉलोनियों में सफाई और जलापूर्ति सुधारने पर जोर

आबूरोड/सिरोही। सिरोही के जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आबूरोड क्षेत्र के सघन दौरे के दौरान विभिन्न विकास कार्यों, जल स्रोतों और नागरिक सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने सांतपुर तालाब की वर्तमान स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया तथा जल संरचना के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और वहां जमा गंदगी के त्वरित वैज्ञानिक निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

May be an image of one or more people, temple and text

निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने तलहटी स्थित तालाब को लेकर प्रस्तावित सभी विकास एवं मरम्मत कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र धरातल पर शुरू करने की हिदायत दी, ताकि आने वाले समय में वर्षा जल का समुचित संचयन हो सके और क्षेत्र का भूजल स्तर बेहतर हो। इसके साथ ही उन्होंने धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र मौखरी माता मंदिर परिसर में प्रस्तावित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का पुनः मूल्यांकन (री-असेसमेंट) करने के निर्देश दिए, जिससे स्वीकृत बजट का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

May be an image of one or more people and grass

क्षेत्रीय बस्तियों का जायजा लेते हुए कलेक्टर तोमर ने महाराणा प्रताप कॉलोनी में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, ठोस अपशिष्ट (कचरा) निस्तारण की व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार करने के साथ-साथ निर्बाध जलापूर्ति और बंद पड़ी रोड लाइटों को तत्काल चालू कर नियमित व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश पालिका व प्रशासनिक अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बुनियादी नागरिक सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories