Exclusive
Breaking News

सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से ठीक पहले बड़ा साइबर कांड: केंद्र सरकार जहां अवैध सट्टेबाजी एप्स पर कस रही शिकंजा, वहीं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की वेबसाइट पर चल रहा विदेशी जुए का खुला खेल सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से ठीक पहले बड़ा साइबर कांड: केंद्र सरकार जहां अवैध सट्टेबाजी एप्स पर कस रही शिकंजा, वहीं राजस्थान के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की वेबसाइट पर चल रहा विदेशी जुए का खुला खेल

खिवांडी में भाजपा का ‘ग्राम रथ अभियान’: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न; ग्रामीणों को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सौगात खिवांडी में भाजपा का ‘ग्राम रथ अभियान’: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न; ग्रामीणों को दी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की सौगात

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को पाली पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद: काम दिलाने का झांसा देकर बाइक पर ले गया था दरिंदा, रातभर बंधक बनाकर की थी हैवानियत नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को पाली पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद: काम दिलाने का झांसा देकर बाइक पर ले गया था दरिंदा, रातभर बंधक बनाकर की थी हैवानियत

सुमेरपुर नगर पालिका: सभी 35 पार्षदों का महा-विश्लेषण; जानें कौन है सबसे रईस और किसके पास है शून्य संपत्ति, चुनावी हलफनामों का पूरा कच्चा-चिट्ठा सुमेरपुर नगर पालिका: सभी 35 पार्षदों का महा-विश्लेषण; जानें कौन है सबसे रईस और किसके पास है शून्य संपत्ति, चुनावी हलफनामों का पूरा कच्चा-चिट्ठा

संयम लोढ़ा मर्डर साजिश: ‘Z’ सुरक्षा की मांग पर सिरोही में छिड़ा भीषण सियासी संग्राम; कांग्रेस ने ओटाराम देवासी पर दागे तीखे तीर, भाजपा नेता बिंदल के ‘व्यापारी एंगल’ ने उलझाई कहानी संयम लोढ़ा मर्डर साजिश: ‘Z’ सुरक्षा की मांग पर सिरोही में छिड़ा भीषण सियासी संग्राम; कांग्रेस ने ओटाराम देवासी पर दागे तीखे तीर, भाजपा नेता बिंदल के ‘व्यापारी एंगल’ ने उलझाई कहानी

पाली में 'वोट चोरी' के मुद्दे पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, जंजीरों में बांधकर लाए 'ज्ञानेश कुमार' का प्रतीकात्मक रूप, फूंका पुतला
पाली में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर गरमाई सियासत: कांग्रेस का कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च, जंजीरों में बांधकर लाए ‘ज्ञानेश कुमार’ का प्रतीकात्मक रूप, फूंका पुतला

पाली। पाली जिला मुख्यालय पर मंगलवार को ‘वोट चोरी’ और चुनाव आयोग की निष्पक्षता के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जुटे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कड़ा आक्रोश जताते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एक कार्यकर्ता को लोहे की भारी जंजीरों में जकड़कर और उसके चेहरे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का स्टीकर लगाकर कलेक्ट्रेट तक लाया गया, जिसने पूरे प्रदर्शन में सभी का ध्यान खींचा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रतिकात्मक रूप से जंजीरों में जकड़कर रैली में कलेक्ट्रेट तक लाए।

अंबेडकर सर्किल पर एक घंटे धूप में बैठे, फिर पैदल मार्च

प्रदर्शन की शुरुआत सुबह अंबेडकर सर्किल से हुई, जहां जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा और विधायक भीमराज भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। लोकतंत्र बचाने और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक धरना दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने के पश्चात कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर सर्किल से कलेक्ट्रेट तक पैदल विरोध मार्च निकाला। यह मार्च शहर के प्रमुख मार्गों सूरजपोल और अहिंसा सर्किल से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक पुतला फूंका।

‘सत्ता का दुरुपयोग कर चुराए गए वोट’—जिलाध्यक्ष निम्बाड़ा

धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह निम्बाड़ा ने भाजपा पर नगर निगम और स्थानीय चुनावों में सत्ता के खुले दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार करते हुए सत्ता की ताकत से वोट चोरी का खेल खेला है। निम्बाड़ा ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने तथ्यों और आंकड़ों के साथ यह साबित कर दिया है कि किस तरह संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सत्ता की इस बेईमानी को देश और प्रदेश की जनता कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर इसका करारा जवाब देगी।

विधायक भाटी का सीधा हमला: ‘एजेंट की तरह काम कर रहे हैं चुनाव आयुक्त’

पाली विधायक भीमराज भाटी ने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखे सियासी तीर चलाए। विधायक भाटी ने सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एक संवैधानिक पद पर आसीन निष्पक्ष चीफ इलेक्शन कमिश्नर की तरह नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक एजेंट के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग की मिलीभगत से चुनावी व्यवस्था पर जनता का भरोसा टूट रहा है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

जंजीरों में बांधकर अनोखा प्रदर्शन, दिग्गज नेता रहे मौजूद

प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा दृश्य तब देखने को मिला जब कांग्रेस कार्यकर्ता एक व्यक्ति को चारों तरफ से लोहे की जंजीरों में जकड़कर पैदल मार्च में साथ लाए। उस व्यक्ति के चेहरे पर चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार का स्टीकर चिपकाया गया था, जिसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि चुनाव आयोग सत्ता की बेड़ियों में बंधा हुआ है।

इस उग्र विरोध प्रदर्शन में जबरसिंह राजपुरोहित, महावीरसिंह सुकरलाई, प्रकाश सांखला, जीवराज बोराणा, मंगलाराम चौधरी, सूरबाला काला, महेश परिहार, आमीन अली रंगरेज, गजेंद्रसिंह मंडली, सोहनसिंह राव, राजूसिंह सोनाईमांझी, अशोक गौड, अमराराम पटेल, गोविंद बंजारा, प्रकाश चौधरी और रफीक गौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories