
सुमेरपुर/पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे से ठीक पहले मारवाड़ की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में उस वक्त जबर्दस्त हड़कंप मच गया, जब राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री तथा स्थानीय विधायक जोराराम कुमावत की आधिकारिक वेबसाइट (joraramkumawat.in) साइबर हमले का शिकार पाई गई। इस वेबसाइट को खोलने पर मंत्री जी के विकास कार्यों और प्रोफाइल के स्थान पर इंडोनेशियाई ऑनलाइन सट्टेबाजी व जुए (Slot Gambling) का पेज “DEWA123” खुलेआम लोड हो रहा है।
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब केंद्र की मोदी सरकार और आईटी मंत्रालय देश में अवैध ऑनलाइन गेमिंग, सट्टेबाजी और विदेशी कैसिनो सिंडिकेट्स के खिलाफ कड़े कानून बनाकर सैकड़ों एप्स और वेबसाइटों को ब्लॉक कर रहे हैं। ऐसे दौर में प्रदेश के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के नाम वाली आधिकारिक साइट पर विदेशी जुए का प्रचार होना न केवल आईटी सुरक्षा की पोल खोलता है, बल्कि सीएम के दौरे से पहले सरकार के लिए भारी असहज स्थिति पैदा कर रहा है।
केंद्र का सख्त रुख बनाम कैबिनेट मंत्री की डिजिटल सुरक्षा में सेंध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया की सुरक्षा और युवाओं को ऑनलाइन जुए व सट्टे की लत से बचाने के लिए सख्त गाइडलाइंस और प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PML-A) के तहत विदेशी गैंबलिंग पोर्टल्स पर लगातार सर्जिकल स्ट्राइक कर रही है। दूसरी तरफ, राजस्थान सरकार में अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत की डिजिटल पहचान ही विदेशी साइबर अपराधियों के कब्जे में चली गई है।
वेबसाइट पर इंडोनेशियाई मुद्रा (IDR 10.000), ऑनलाइन स्लॉट, कैसीनो गेम्स और सीधे रजिस्ट्रेशन के ऑफर्स दिख रहे हैं। तकनीकी जानकारों के अनुसार यह ‘मलेशियस रीडायरेक्ट’ (Malicious Redirect) या डोमेन हाइजैकिंग का मामला है, जहां अंतरराष्ट्रीय स्पैमर्स ने मंत्री जी के डिजिटल स्पेस को अपने अवैध सट्टेबाजी धंधे का जरिया बना लिया है।
सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे से ठीक पहले विपक्ष के हाथ लगा बड़ा मुद्दा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कल सुबह का दौरा तय है, जिसको लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और भाजपा संगठन पूरी ताकत से तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन दौरे से ठीक कुछ घंटे पहले कैबिनेट मंत्री की साइट पर अश्लील विजुअल्स और गैंबलिंग का पेज वायरल होने से सियासी तूफान खड़ा हो गया है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि जब सत्ताधारी दल के कद्दावर कैबिनेट मंत्री की अपनी वेबसाइट सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता का साइबर स्पेस कैसे महफूज रहेगा? विपक्ष भी इस मुद्दे को लपकने की तैयारी में है कि एक तरफ भाजपा के नेता ‘मिशन पंचायत’ और ‘ग्राम रथ’ के जरिए सुशासन के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मंत्री जी के आधिकारिक डोमेन से विदेशी जुआ सिंडिकेट्स को प्रमोट किया जा रहा है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (471)
- इतिहास (60)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (26)
- खेल (43)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (71)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (445)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (15)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (769)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (244)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (74)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,009)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (44)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)




