
सुमेरपुर (पाली)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार शाम करीब 5 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से सुमेरपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय सरकारी स्कूल के ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार अगवानी की। भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को लेपर्ड की प्रतिमा, पारंपरिक तलवार और ईष्टदेव की प्रतिमा भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली सांसद पी.पी. चौधरी और पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी सहित कई प्रमुख नेताओं ने उनकी अगवानी की। सुमेरपुर टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:35 बजे हेलीकॉप्टर से जोधपुर के लिए रवाना हो गए।
“कार्यकर्ता पार्टी की नींव”: पंचायत चुनाव में जीत का दिया मंत्र
टाउन हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली, जालोर और सिरोही जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी पंचायत चुनावों का रोडमैप तय करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी को हालिया निकाय चुनावों से भी अधिक शानदार प्रदर्शन पंचायत चुनाव में दोहराना है।
कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा:
“कार्यकर्ता हमारी पार्टी की वास्तविक नींव हैं। पार्टी के बिना कार्यकर्ता अधूरा है और कार्यकर्ता के बिना पार्टी अधूरी है। निकाय चुनावों में जिस तरह जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है, उसी एकजुटता और परिश्रम से हमें पंचायत चुनाव में कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ करना है।”
सांसद पी.पी. चौधरी का संबोधन: “निकाय चुनावों की जीत जनता का आशीर्वाद”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाली सांसद पी.पी. चौधरी ने कहा कि पाली नगर निगम से लेकर जिले की सभी नगर पालिकाओं में भाजपा का परचम लहराया है। यह ऐतिहासिक सफलता कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।
सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के संकल्प के साथ काम किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे निष्ठा के साथ आमजन के कार्यों में जुटें, क्योंकि जनता की सेवा करने से मिलने वाला संतोष सबसे बड़ा होता है। आने वाले समय में क्षेत्र में विकास के अभूतपूर्व कार्य करवाए जाएंगे।
मारवाड़ के दिग्गज नेता रहे मौजूद
संवाद कार्यक्रम में पाली, जालोर और सिरोही जिलों के सांसद, मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी एक मंच पर नजर आए:
-
मंत्रिमंडल व संगठन: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उप मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष नारसिंह जोधा, पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी।
-
सांसद व पूर्व जनप्रतिनिधि: पाली सांसद पी.पी. चौधरी, जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जैन।
-
विधायकगण: आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, सोजत विधायक शोभा चौहान, पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया।
-
अन्य उपस्थिति: सुमेरपुर नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा, विभिन्न वार्डों के नवनिर्वाचित पार्षद, तीनों जिलों के मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (8)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (473)
- इतिहास (62)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (30)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (26)
- खेल (43)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (12)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (73)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (445)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (101)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (15)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (771)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (245)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (22)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (74)
- बिहार (43)
- बीकानेर (13)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (71)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (1,011)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (44)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)




