संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के लूणावास खारा में पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास
संसदीय कार्य मंत्री ने जोधपुर के लूणावास खारा में पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास
जयपुर, 31 मार्च।  संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने मंगलवार को जोधपुर के लूणावास खारा में पशु चिकित्सालय सहित 62.50 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
 पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार प्रदेश के समग्र एवं सतत विकास के लिए निरंतर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बजट 2026-27 गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति सहित सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान को समर्पित है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर राजस्थान की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर बनाना है।
400 विद्यालय सीएम राइज विद्यालय में होंगे क्रमोन्नत
विधि मंत्री ने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक उन्नयन के लिए बजट में 69 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जो 2023-24 से 35 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए 2 हजार करोड़ रुपये की राशि से विद्यालय आधारभूत संरचना कोष की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1 हजार करोड़ रुपये का व्यय कर 400 विद्यालयों को सीएम राइज विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत किया जाएगा।
वीबी-जी राम जी योजना के तहत राज्य कोष से होगा 4 हजार करोड़ रुपये का व्यय
 पटेल ने कहा कि वीबी-जी राम जी योजना के तहत 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत इस वर्ष 4 हजार करोड़ रुपये का व्यय राज्य कोष से किया जाएगा। इसे आवश्यकता एवं मांग के अनुसार बढ़ाया भी जा सकेगा।
लूणी में 19 अरब से भी अधिक राशि के विकास कार्य स्वीकृत
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि 2 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र लूणी में 19 अरब से भी अधिक राशि के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लूणी में 186 लाख रुपये से पशु चिकित्सालयों का निर्माण कराया जा रहा है। विद्यालयों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories