
केरल के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. बीजेपी ने चार दशकों से तक लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) का किला रहे तिरुवनंतपुरम में अपना झंडा फहरा दिया है. केरल में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के इस प्रदर्शन ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है. बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (13 दिसंबर, 2025) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर तिरुवनंतपुरम के लोगों का चुनाव में जीत दिलाने के लिए धन्यवाद किया है. उन्होंने कहा, “केरल में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा और एनडीए उम्मीदवारों को वोट देने वाले मैं राज्य के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं. केरल अब UDF और LDF से ऊब चुका है. राज्य के लोग अब एनडीए को ही एकमात्र ऐसा विकल्प मानते हैं, जो सुशासन दे सकता है और सभी के लिए अवसरों से भरपूर विकसित केरलम का निर्माण कर सकता है
पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “धन्यवाद तिरुवनंतपुरम! तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा-NDA को मिला जनादेश केरल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ है. लोगों को पूरा भरोसा है कि राज्य की विकास की आकांक्षाओं को सिर्फ हमारी पार्टी ही पूरा कर सकती है. हमारी पार्टी इस वाब्रेंट शहर के विकास के लिए पूरा काम करेगी और लोगों के लिए ईज ऑफ लिविंग को बेहतर बनाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “तिरुवनंतपुरम नगर निगम में शानदार चुनावी नतीजा सुनिश्चित करने के लिए जनता के बीच काम करने वाले सभी मेहनती भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति मैं आभार व्यक्त करता हूं और बधाई देता हूं. आज का दिन केरल में कई पीढ़ियों से जमीनी स्तर पर काम कर रहे उन कार्यकर्ताओं की मेहनत और संघर्ष को याद करने का है, जिनकी बदौलत आज यह नतीजा संभव हो सका है.” उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं और हमें उन पर गर्व है
केरल के 5 नगर निगम में से चार कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने जीती हैं, जबकि एक-एक एलडीएफ और एनडीए के खाते में गई है. नगर पालिका परिषद की बात करें तो यूडीएफ ने 54, एलडीएफ ने 28 और एनडीए ने एक पर जीत दर्ज की है. जिला पंचायत में 7 पर एलडीएफ और 7 पर यूडीएफ ने जीत हासिल की है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

