
अगर तस्वीर देख लेंगे तो कलेजा मुंह को आ जाएगा। ट्रेन से गिरकर 21 साल की फूलमाला के दोनों पैर कट गए। लाइनों के किनारे ही पैर अलग-अलग पड़े थे, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह रेलवे लाइन के किनारे बैठकर मदद का इंतजार करती रही। बेटी के गिरते ही पिता ने भी चलती ट्रेन से छलांग लगा दी थी लिहाजा कुछ देर बाद वह भी पहुंच गए।
पिता भी लहूलुहान थे। फूलमाला अपना दर्द भूलकर बार-बार पिता का हाल पूछ रही थी। इतना ही नहीं जब दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया तो वहां भी अपने दोनों पैर खो चुकी लहूलुहान हुई बेटी डॉक्टरों से बार-बार कह रही थी कि पहले उसके पिता का इलाज कर दीजिए। उनको बहुत चोट लगी है।
लिखित परीक्षा उसने पास कर ली थी। 15 अक्तूबर को दादरी में शारीरिक दक्षता परीक्षा थी लिहाजा वह अपने पिता रमेश चंद्र के साथ गई थी। परीक्षा देने के बाद दादरी से पिता-पुत्री स्पेशल ट्रेन में सवार हो गए।
पिता रमेश चंद्र ने बताया कि ट्रेन में फूलमाला की तबीयत खराब हो गई थी। उसे उल्टी होने लगी। ऐसे में गेट के पास बनी वॉश बेसिन पर खड़ी हो गई। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन से गिर गई। बेटी के गिरते ही पीछे से पिता ने भी ट्रेन से छलांग लगा दी।
सामने पड़े कटे पैर देखकर भी नहीं हारी हिम्मत
कुछ ही देर में उसके पिता रमेश चंद्र भी यहां आ गए। क्योंकि वह तेज रफ्तार ट्रेन से कूदे थे लिहाजा वह भी लहूलुहान थे। किसी तरह बेटी के पास तक पहुंचे। जेएन मडिकल कॉलेज के चिकित्सकों का कहना है कि एक पैर तो पूरी तरह कटकर अलग हो गया है, जबकि दूसरा भी बुरी तरह जख्मी है।
घटनास्थल पर पहुंचे आरपीएफ के एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता को घायल देख फूलमाला अपना दर्द भूल गई थी। वह बार बार कह रही कि उसके पिता को बहुत चोट लगी है। खून बह रहा है। उन्हें जल्दी से अस्पताल पहुंचाओ। जबकि बेटी के कटे पैर देख नरेंद्र बिलख रहे थे।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

