
राजस्थान में मुफ्त राशन योजना में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. प्रदेश में अब तक 60 लाख से ज्यादा अपात्र लोग बाहर हो चुके हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि अभियान पूरा होने तक यह संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. जो अपात्र लोग सूची से बाहर हुए हैं, उनमें आधे से ज्यादा ने खुद ही अपना नाम कटवा दिया है, जबकि बाकी को KYC अपडेट नहीं होने की वजह से बाहर कर दिया गया है
राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार को पिछले साल इस बात की शिकायत मिली थी कि योजना में तमाम अपात्र लोग जुड़कर राशन ले रहे हैं, जबकि बहुत से जरूरतमंद योजना से बाहर हैं. सरकार ने इसके बाद पिछले साल एक नवंबर से विशेष अभियान की शुरुआत की.
इसके तहत पहले तो सक्षम लोगों से खुद ही हट जाने को कहा गया. इसके बाद सभी राशन कार्ड धारकों की KYC शुरू कराई गई. सरकार ने कई बार समय सीमा बढ़ाई और यह ऐलान किया कि अपात्र लोग अगर योजना से खुद ही बाहर नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी
राज्य सरकार ने अल्टीमेटम दिया है कि 31 अक्टूबर तक जो भी अपात्र लोग अपना नाम खुद सूची से नहीं हटवाएंगे, उनसे न सिर्फ तीस रूपये से ज्यादा प्रति किलोग्राम की दर से वसूली कराई जाएगी, बल्कि उनके नाम को भी सार्वजनिक किया जाएगा. दावा किया जा रहा है कि यह पहली ऐसी योजना है जिसमें अभी तक 60 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को बाहर का रास्ता अपात्र होने की वजह से दिखाया गया है
33 लाख से अधिक लोगों ने खुद हटवाया अपना नाम
सरकार का सख्त रुख के बाद अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने खुद ही अपना नाम इस योजना से हटवा लिया है. उन्होंने यह लिखकर दे दिया है कि वह सक्षम है और इस वजह से अपना नाम इस योजना से हटवाना चाहते हैं. इसके अलावा 27 लाख से ज्यादा लोग KYC की प्रक्रिया में फेल हो गए हैं. KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अभी जारी है. आने वाले दिनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ेगी
प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा के मुताबिक, अपात्र लोगों को योजना से बाहर कर पात्र लोगों को जोड़ने का विशेष अभियान गिव अप के नाम से चलाया जा रहा है. इसमें आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तय की गई है.
मंत्री ने कहा कि 31 अक्टूबर के बाद जिस भी सक्षम या अपात्र व्यक्ति का नाम योजना में शामिल पाया जाता है तो उससे 30.57 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से वसूली की जाएगी. वसूली उस तारीख से शुरू की जाएगी, जिस तारीख को उसका नाम राशन कार्ड पर चढ़ा हुआ है
मंत्री सुमित गोदारा का कहना है कि हमारा मकसद सिर्फ मुफ्त राशन योजना से लोगों को बाहर करना ही नहीं बल्कि पात्र लोगों को इसका फायदा देना भी है. उनके मुताबिक राज्य में तकरीबन 60 लाख लोग योजना से बाहर हुए हैं, जबकि इस अवधि में 63 लाख ऐसे पात्र लोगों का नाम योजना से जोड़ दिया गया है, जो अभी तक मुफ्त राशन नहीं पा रहे थे
और पढ़ें
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

