
राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर के कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। इसके बाद बाड़मेर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हो गई हैं। कलेक्ट्रेट के सरकारी ईमेल पर धमकी भरा मेल मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस मामले को लेकर बाडमेर कलेक्टर टीना डाबी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धमकी भरा मेल सुबह 9 बजे जिला प्रमुख की अधिकारिक आईडी पर आया था. जिसमें दावा किया गया दोपहर 12 बजे धमाका होगा. साथ ही इसमें चेन्नई में फिल्म अभिनेता रजनीकांत और संगीतकार इलैयाराजा को लेकर भी चेतावनी जारी की गई थी. जिसमें बताया गया था कि उनके घरों में भी तीन RDX बम रखे गए हैं

कलेक्टर टीना डाबी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिलने पर एसपी ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर सील करवा दिया. इसके बाद डॉग स्क्वायड, ATS और बम डिस्पोजल टीम ने करीब तीन घंटे तक परिसर की अच्छी तरह से तलाशी ली. इस जांच के दौरान कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली, जिसके बाद राहत की सांस ली गई और परिसर को सामान्य कर दिया गया

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि जिला कलेक्टर कार्यालय में सोमवार रात 10:45 बजे एक मेल आया था। इसमें तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित अभिनेता रजनीकांत के घर सहित बाड़मेर कलेक्ट्रेट ऑफिस को मंगलवार को उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि कलेक्ट्रेट परिसर में तीन RDX बम लगाए गए हैं, धमाकों से पहले परिसर खाली करा दें।

उसके बाद सुबह जिला कलेक्टर के पीए ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को खाली करवाकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। डॉग स्क्वाड सहित सुरक्षा एजेंसियां लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि सर्च ऑपरेशन में कुछ भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इसके बाद पुनः कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की आवाजाही को बहाल किया गया।
इसके बाद जांच को लकेर जानकारी देते हुए SP मीणा ने बताया कि इस तरह के फेक ईमेल के जरिए अफवाह फैलाने की कई बार कोशिश की जा रही है.फिलहाल पुलिस ने एक स्पेशल टीम बनाकर टेक्निकल जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मेल का IP एड्रेस ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

