
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन मंगलवार (23 दिसंबर, 2025) को पटना पहुंचे. एयरपोर्ट से भव्य रोड शो निकला. इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया, नितिन नबीन ने कहा, “बहुत लोग ऐसे हैं कि पार्ट टाइम पॉलिटिक्स करते हैं… राहुल गांधी टाइप… देश में रहते हैं देश की थोड़ी बात करते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं… अभी जर्मनी की जमीन पर गए थे… वहां भी जाकर देश को अपमानित कर रहे हैं
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में शॉर्टकट की कोई जगह नहीं है. इसमें लॉन्ग टर्म समय दीजिए. बीजेपी ऐसी पार्टी है कि आपको बूथ लेवल से केंद्रीय नेतृत्व तक ले जाएगी. आज के इस व्यापक कार्यक्रम के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मैं तहे दिल से प्रणाम करता हूं, आप सभी को नमन करता हूं.
सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि आप लोगों ने बिहार को प्रचंड जीत दी है. पीएम मोदी और नीतीश कुमार के करिश्माई नेतृत्व ने जो परचम लहराया, उस जीत के प्रकाश से बिहार आगे बढ़ रहा है. इस जीत का ही नतीजा है कि जो अभी अन्य राज्यों में चुनाव हुए हैं, चाहे महाराष्ट्र का चुनाव हो, चाहे अरुणाचल का चुनाव हो, गोवा का चुनाव हो… उन सभी चुनावों में बीजेपी का परचम लहरा रहा है
उन्होंने आगे कहा, “आज मैं अपने पिताजी स्व. नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी को जरूर याद करना चाहूंगा. राजनीति उन्होंने मुझे जरूर विरासत में दी, लेकिन जिस वटवृक्ष के तहत उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जोड़ा, मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे उंगली पकड़कर कार्यकर्ताओं ने सिखाया, इसलिए मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं.
पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार
कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन आज पहली बार पटना आए हैं. इस मौके पर जब उन्होंने सभा को संबोधित किया तो उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया. नितिन नबीन ने कहा पाटलिपुत्र की इस भूमि ने हमेशा नई ऊर्जा को नई क्रांति दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया
नितिन नबीन ने कहा कि अभी महाराष्ट्र, गोवा, अरुणाचल प्रदेश में निकाय चुनाव हुए हैं वहां भी बीजेपी का परचम लहराया है. अब बीजेपी की यह जीत बंगाल से आगे केरल तक जाएगी और हर जगह भगवा लहराया जाएगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि जब पंचायत से संसद तक भगवा लहराएगा तब हमारा स्वर्णिम युग आएगा
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

