किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को पांचवी किश्त की जारी, हमारी सरकार, ग्राम उत्थान शिविरों से जुड़कर योजनाओं का लें लाभ - मुख्यमंत्री शर्मा

सिरोही,। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि किसान भारत की आत्मा है। जब किसान सशक्त होता है तो गांव, प्रदेश और देश प्रगति करता है। उन्होंने कहा किहम संकल्प पत्र में किए गए वादों को लगातार पूरा कर रहे हैं तथा हमारी सरकार किसानों के कल्याण एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 23 जनवरी(बसंत पंचमी) सेे प्रदेश के प्रत्येक गिरदावर सर्कल पर ग्राम उत्थान शिविरों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने किसानों एवं पशुपालकों से इन शिविरों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरूवार को सिरोही में किसान सम्मान निधि के हस्तानान्तरण एवं ग्राम उत्थान शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन दो वर्ष पहले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत एवं दशकों से लंबित मांग को पूरा कर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। साथ ही, आज ही के दिन प्रधानमंत्री ने हरियाणा के पानीपत से महिला उत्थान एवं महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का अभियान शुरू किया था।

मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को दी कई सौगातें-
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रदेश के एक करोड़ से अधिक किसान, महिला एवं श्रमिक लाभार्थियों को 1 हजार 590 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में भेजी। उन्होंने ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ की पांचवीं किस्त के रूप में प्रदेश के 65 लाख से अधिक किसानों के खातों में 653 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी की, साथ ही 5 लाख किसानों को फसल खराबे पर 327 करोड़ रुपये से अधिक का मुआवजा दिया गया। श्री शर्मा ने समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 10 हजार से अधिक किसानों को 240 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई तथा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 4 लाख पशुपालकों को 50 करोड़ की राशि भेजी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री रसोई गैस सब्सिडी योजना के 30 लाख से अधिक लाभार्थियों को 75 करोड़ रुपये से अधिक राशि अंतरित की गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के 20 हजार लाभार्थियों को 100 करोड़ रुपये की राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने एक लाख निर्माण श्रमिकों को 100 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान 40 करोड़ रुपये के कृषि उपकरणों का वितरण भी किया गया।

दो वर्षों में 50 हज़ार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण-
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता को संबल देकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में हमारी डबल इंजन सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्राप्त 6 हजार की राशि में 3 हजार रुपये जोड़कर इसे 9 हजार रुपये किया है। गेहूं की खरीद पर पिछले दो वर्षों में 125 रुपये और 150 रुपये का बोनस दिया गया है। साथ ही, पिछले दो वर्षों में 50 हज़ार करोड़ रुपये का ब्याज मुक्त फसली ऋण दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए पीएम कुसुम योजना के तहत 52 हजार सोलर पंपसैट लगाकर 822 करोड़ रुपये का अनुदान दिया गया। आज प्रदेश में 22 जिलों के किसानों को दिन में बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के लिए अनुदान में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, गोपालक परिवारों को 653 करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त ऋण, मोबाइल वाहनों द्वारा पशुओं का उपचार जैसे कार्यों से पशुपालकों को लाभान्वित किया जा रहा है।

कहा कि गत सरकार के कार्यकाल के अंतिम वर्ष में निवेश समिट का आयोजन किया गया जबकि हमारी सरकार ने आते ही राइजिंग समिट का आयोजन किया, जिसमें से 8 लाख करोड़ के एमओयू धरातल पर उतर भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर दे रही है। प्रदेश में अब तक एक लाख से अधिक पदों पर नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1.43 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। साथ ही एक लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है।

राज्य के हर गिरदावर सर्किल पर 23 जनवरी से लगेंगे शिविर-
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, महिला, युवा और किसान सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आमजन तक राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘ग्राम उत्थान शिविर शुरू किये जा रहे हैं। इन शिविरों में तारबंदी, डिग्गी, पाइप लाइन, फार्म पौंड, फव्वारा एवं ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पंप जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृतियां दी जाएंगी। साथ ही, मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत मिले आवेदनों का निस्तारण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में सोलर पंप, किसान क्रेडिट कार्ड, नए कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए आवेदन, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पशुओं का पंजीकरण, पशु टीकाकरण करवाया जाएगा। साथ ही प्राथमिक डेयरी सहकारी समिति और डेयरी सहकारी समितियों का पंजीकरण, स्वामित्व कार्ड का वितरण, नहरों एवं खालों की मरम्मत, पीएम सूर्य घर योजना के तहत पंजीकरण, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जल संरक्षण सहित विभिन्न कार्य इन शिविरों में करवाएं जाएंगे।

इस दौरान ग्राम उत्थान शिविरों का लघु वीडियो फिल्म के माध्यम से शुभारंभ किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित कृषि प्रदर्शनी में सहकारिता, पशुपालन, एफपीओ एवं प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी एवं एग्री स्टार्टअप सहित अन्य स्टॉल्स का अवलोकन किया और प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रों, उत्पादों के बारे में जानकारी ली।कार्यक्रम में रामलला प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने राजस्थान के मूल निवासी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत श्री राज के. पुरोहित को पुष्पांजलि अर्पित की
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

