
जम्मू कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई. सेना की गाड़ी खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हुए. हादसे में 7 जवानों के घायल होने की भी सूचना मिली सेना के अधिकारी ने बताया कि गाड़ी में 17 जवान सवार थे। इनमें से 7 जवान घायल हुए हैं और 10 जवानों की शहादत हो गई है। घायलों में तीन गंभीर हैं जिन्हें उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। अधिकारी के मुताबिक यह हादसा भद्रवाह-चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ। सभी जवान एक ऊपरी इलाके में स्थित पोस्ट पर जा रहे थे तभी ड्राइवर ने गाड़ी से कंट्रोल खो दिया।
वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर लगभग 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित खन्नी टॉप के पास उस समय हुआ, जब सेना के बुलेटप्रूफ वाहन के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और यह 200 फुट गहरी खाई में जा गिरा. अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार जवान ऊंचाई पर स्थित एक चौकी की ओर जा रहे थे
जम्मू कश्मीर के एलजी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा- डोडा में दर्दनाक सड़क हादसे में हमारी वीर भारतीय सेना के 10 सैनिकों की जान चली गई, इस घटना से गहरा दुख हुआ है। हम हमेशा इन बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को याद रखेंगे। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर जताया दुख
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताया है. नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तरफ से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना की गाड़ी के खाई में गिरने से हमारे कई जवानों की मृत्यु और अनेक के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं। इस दुख की घड़ी में हम सब हमारे वीर जवानों के शोकाकुल परिवारों के साथ खड़े हैं।
जवानों के लिए गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे’
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ‘एक्स’ पर लिखा, “अभी-अभी डोडा के DC हरविंदर सिंह से बात की. भदरवाह-चंबा रोड पर आर्मी की गाड़ी के दुखद हादसे के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ, जिसमें 10 जवानों की जान चली गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कमांड हॉस्पिटल उधमपुर में भर्ती कराया गया है. कमांड हॉस्पिटल के इंचार्ज मेजर जनरल (डॉ.) संजय शर्मा से भी बात की, जो मुझे रेगुलर अपडेट दे रहे हैं. हर संभव मेडिकल मदद दी जा रही है. हमारे बहादुर जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं
सीएम उमर अब्दुल्ला ने घटना पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घटना पर दुख जताया है. जम्मू-कश्मीर सीएमओ की तरफ से ‘एक्स’ पर जारी बयान में कहा गया है, “मुख्यमंत्री ने भद्रवाह-चंबा रोड पर खन्नीटॉप में सेना के वाहन से हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने जान गंवाने वाले सैनिकों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, साथ ही त्वरित बचाव और राहत कार्यों की सराहना की
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

