
जोधपुर में अरना झरना के पास मंगलवार को शाम के करीब एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. ट्रक और गुजरात पासिंग बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि हादसे में 21 लोग घायल भी हुए जानकारी के अनुसार, हादसा जोधपुर-जैसलमेर नेशनल हाईवे-125 पर केरु गांव में मुलानाडा रॉयल्टी नाके के पास मंगलवार शाम 4:30 बजे हुआ. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. घायलों को एम्बुलेंस से जोधपुर के मथुरादास माथुर (MDM) अस्पताल पहुंचाया. वहीं शव महात्मा गांधी अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाए

बस में सवार सभी लोग गुजरात के अरवल्ली जिले के रमाना रूपण गांव के रहने वाले हैं. वे रामदेवरा (जैसलमेर) में बाबा रामदेव के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे बताया कि जिस तरह से एक्सीडेंट हुआ था. उसके कारण से लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. एडीसीपी रोशन मीणा भी मौके पर पहुंचे थे और उन्होंने हाइड्रो की मदद से दोनों गाड़ियों को अलग करवाया और साइड में करवाने के बाद में रास्ता चालू करवाया. जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि बस में कुल 56 लोग सवार थे, जिसमें से 20 लोग घायल हुए. वही 4 अन्य की मौत हो गई

वहीं, एक बाइक सवार भी घायल हुआ है, जिसे जोधपुर एम्स में भर्ती करवाया गया है. बताया जा रहा है कि इसी बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस कारण से हुआ. कुल मिलाकर 25 लोग इस हादसे के शिकार हुए हैं. जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है
घायलों में 6 महिलाएं, 3 बच्चे और 11 पुरुष हैं, मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती हैं. एक्सीडेंट की सूचना मिलने के बाद में मथुरादास माथुर अस्पताल अधीक्षक विकास राजपुरोहित और तमाम सीनियर डॉक्टर भी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने गंभीर घायलों की देखभाल की. वहीं घटना की सूचना मिलने पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल और कई भाजपा कार्यकर्ता मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचे. ट्रक और बस की दुर्घटना के बाद दोनों तरफ करीब तीन-तीन किलोमीटर का जाम लग गया था. एडीसीपी रोशन मीणा एडीसीपी रविंद्र बोथरा और अन्य पुलिस कर्मियों ने मिलकर जाम को खुलवाया
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

