
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि आज का दिन विकास का उत्सव है। यह केवल असम का नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के विकास का जश्न है। पीएम मोदी ने आगे वहां उपस्थित सभी लोगों से अपने फोन के फ्लैश को जलाने की अपील भी की।
इस दौरान उन्होंने गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का उद्घाटन किया. यह पहला ऐसा टर्मिनल है, जिसे प्रकृति की थीम पर तैयार किया है. इसकी थीम बांस उद्यान पर आधारित है. रविवार को असम में पीएम मोदी 15600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण शुरुआत में कहा, ‘आज का जो दिवस है, एक प्रकार से विकास के उत्सव का दिवस है. ये सिर्फ असम नहीं, पूरे नॉर्थ ईस्ट के विकास का उत्सव है. इसलिए मेरी आपसे प्रार्थना है, कि अपना मोबाइल फोन निकालिए और फ्लैश लाइट जलाइए, इस विकास उत्सव में भागीदार बनें. हर एक मोबाइल फोन में लाइट जलना चाहिए. तालियों की गूंज से पूरा देश देखेगा कि असम विकास का उत्सव मना रहा है. जब विकास का प्रकाश पहुंचता है, जिंदगी की नई राह ऊंचाइयों को छूने लग जाती है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘असम की धरती से मेरा लगाव, यहां के लोगों का प्यार और स्नेह और खासकर असम और पूर्वोत्तर की मेरी माताओं-बहनों का प्रेम मुझे निरंतर प्रेरित करते हैं, पूर्वोत्तर के विकास के हमारे संकल्प को ताकत देते हैं. आज एक बार फिर असम के विकास में नया अध्याय जुड़ रहा है.’
उन्होंने कहा, ‘जैसे असम में विशाल ब्रह्मपुत्र की धाराएं कभी नहीं रुकतीं, वैसे ही भाजपा की डबल इंजन सरकार में यहां विकास की धारा अनवरत बह रही है. आज यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन हमारे इस संकल्प का प्रमाण है. मैं सभी असमवासियों को और देशवासियों को इस नए टर्मिनल भवन के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं
पीएम मोदी ने कहा, ‘इस नई टर्मिनल बिल्डिंग से गुवाहाटी की क्षमता बढ़ेगी. सवा करोड़ से ज्यादा पर्यटक आ सकेंगे. मां कामख्या के दर्शन आसान हो जाएंगे. इस एयरपोर्ट से दिखता है कि विकास और विरासत के मायने क्या हैं. टर्मिनल के अंदर हरियाली है. प्रकृति से जुड़ी डिजाइन है. यह टेक्नोलॉजी है. इसे बनाने में बांस का इस्तेमाल किया गया है. जो खूबसूरती को दिखाता है. साथ ही मजबूती भी दिखाता है. 2014 में आपने मुझे काम दिया. उसके पहले देश में कानून था. बंबू को काट नहीं सकते. वे कहते थे बंबू वृक्ष है. जबकि दुनिया मानती है कि बंबू पौधा है. हमने कानून हटाया. ग्रास की कैटेगिरी में जो सचमुच में बंबू की पहचान है. तब जाकर आज बंबू से इतनी बड़ी बिल्डिंग बनी है. आज दुनियाभर में भारत के एयरपोर्ट की रचनाओं की चर्चा है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

