
खुशियों के इस त्योहार के दिन बूंदी जिले में कुछ युवकों के बीच मामूली बात पर विवाद इतना गंभीर हो गया कि झगड़े में एक युवक की जान चली गई
त्योहार के दिन बूंदी के सिलोर पुलिया क्षेत्र में चाकूबाजी की एक घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान विष्णु सैनी (पुत्र, प्रकाश सैनी) के रूप में हुई है. वह नाहर का चोहट्टा का निवासी बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि विष्णु सैनी और कुछ युवकों के बीच पटाखा फेंकने को लेकर झगड़ा हो गया.
देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि सामने वाले युवक ने चाकू निकाल लिया और विष्णु पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. गंभीर रूप से घायल विष्णु लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पटाखा फेंकने को लेकर हुए झगड़े का लग रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. बूंदी के एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी. देर रात तक पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाया और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की
इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. नाहर का चोहट्टा और सिलोर पुलिया क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा की दृष्टि से शहर के संवेदनशील इलाकों में भी अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है.
मारे गए युवक का शव बूंदी अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया जहां मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा. मृतक विष्णु सैनी के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.परिवार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में युवाओं के बीच बढ़ रही आपसी रंजिश और हथियारबाजी पर पुलिस को सख्ती से रोक लगानी चाहिए
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

