
महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य स्थित बारामती में प्लेन क्रैश हो गया है जिसमें एनसीपी नेता और डिप्टी सीएम अजित पवार सवार थे. इस हादसे में उनका निधन हो गया. उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बुधवार, 28 जनवरी 2026 को बारामती तालुका में जिला परिषद और पंचायत समिति के सार्वत्रिक चुनाव प्रचार के तहत विभिन्न सभाओं को संबोधित करना था. उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे निरावागज से शुरू होना था, इसके बाद दोपहर 12 बजे पंढरे में सभा करना था. दोपहर 3 बजे करंजेपुल में जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 5:30 बजे सुपा में प्रस्तावित थी
बारामती में VSR ऑपरेटर का लियरजेट-45 विमान क्रैश लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. DGCA ने कहा कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है. इस विमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सवार थे. उनके साथ दो अन्य सरकारी कर्मचारी-एक पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और एक अटेंडेंट-भी मौजूद थे. इसके अलावा विमान में दो क्रू मेंबर, पायलट-इन-कमांड (PIC) और फर्स्ट ऑफिसर (FO) भी थे. कुल मिलाकर विमान में पांच लोग सवार थे.
प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरते समय संतुलन खो बैठा और रनवे से फिसलते हुए क्रैश हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. रेस्क्यू टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं. तकनीकी खराबी, मौसम या पायलटिंग एरर-इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अजित दादा भाई पवार जमीन से जुड़े हुए नेता थे और उनका निधन बेहद दुखद है. उनके परिवार में शोक का माहौल है. वे हमारे दमदार और दिलदार मित्र थे. यह राज्य के लिए भी एक कठिन दिन है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने भी इस घटना को लेकर हमसे चर्चा की है
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हमने राज्य में तीन दिन का शोक घोषित किया है।”
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने कहा, “.हमें अब भी यकीन नहीं हो रहा कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार अब हमारे साथ नहीं हैं. हम कल कैबिनेट मीटिंग में उनसे मिले थे. वह अपनी शानदार पर्सनैलिटी की वजह से महाराष्ट्र की राजनीति में ‘दादा’ के नाम से जाने जाते थे. वह एक निडर नेता थे जो सबके सामने अपने विचार साफ-साफ रखते थे. पार्टी कार्यकर्ता और महाराष्ट्र के लोग उनके अचानक निधन से बहुत दुख और दर्द में हैं
चश्मदीद ने बताया- हमने देखा कि एक प्लेन आया और वह लैंड नहीं हुआ…
एक स्थानीय निवासी ने बताया, “हम यहां रहते हैं और हमारे पीछे एक एयरस्ट्रिप है, जहां हमने देखा कि एक प्लेन आया और वह लैंड नहीं हुआ. वह आगे चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वह वापस मुड़ा और लैंड करने लगा. लेकिन फिर वह रनवे से ठीक पहले क्रैश हो गया. जैसे ही हमने यह देखा, हमने एयरस्ट्रिप के आसपास के अपने जान-पहचान वालों को बताया, तो पुलिस और दूसरे लोग तुरंत आ गए. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की. 15 मिनट बाद वे आग बुझा पाए और जब हम पास गए, तो हमने देखा कि वहां एक बिना सिर की लाश पड़ी थी. वह पूरी तरह से जली हुई और सूजी हुई थी. हम उसे पहचान नहीं पाए, लेकिन बाद में, हाथ में पड़ी किसी चीज़ की मदद से पहचान हुई कि वह दादा (अजित पवार) की लाश थी. पुलिस टीम हमारे पास आई और पानी मांगा. हमने उन्हें पानी दिया, और उन्होंने उसे ढकने के लिए कपड़े भी मांगे, तो हमने अपने घर से एक नया कंबल दिया
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार के निधन पर बीजेपी नेता राम कदम ने कहा, “आज सुबह एक बहुत दुखद घटना हुई. महाराष्ट्र की राजनीति के एक महान नेता, अजीत पवार, अब हमारे बीच नहीं रहे. चार बार का विधायक होने के नाते, मैं उन्हें करीब से जानता था. वह एक सीधे-सादे नेता थे, और लोग उन्हें इसी वजह से प्यार करते थे. यह उनके परिवार, पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रियजनों के लिए मुश्किल समय है. भगवान इस मुश्किल समय में उन्हें शक्ति दे
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

