
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए कहा कि कांग्रेस ने सरदार पटेल को उचित सम्मान नहीं दिया. गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर सरदार पटेल के काम को पूरा किया है
अमित शाह ने कहा, ”सरदार साहब को उस समय की कांग्रेस सरकार ने उचित सम्मान नहीं दिया. सरदार साहब को भारत रत्न देने में 41 साल लग गए. वे किसान के हितैषी थे

उन्होंने कहा, ”सरदार पटेल ने सभी 562 रियासत को एक कर दिया था और उन्होंने ही अखंड भारत की रचना की थी. आजादी के बाद अंग्रेजों ने भारत को 562 रियासत में बांटा था. आजादी के आंदोलन और आजादी के बाद भारत के मानचित्र निर्माण सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका थी. आज का दिन हम सब के लिए महत्वपूर्ण है. सरदार पटेल साहब के सम्मान में हम लोग एकता दौड़ का आयोजन करते है.”
अमित शाह ने सरदार पटेल की जयंती के मौके पर एक पोस्ट भी शेयर की. उन्होंने एक्स पर लिखा ”राष्ट्रीय एकता, अखंडता और किसानों के सशक्तीकरण के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का उनकी जयंती पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से वंदन करता हूँ. सरदार साहब ने रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाया और किसानों, पिछड़ों और वंचितों को सहकारिता से जोड़कर देश को स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया. उनका दृढ़ विश्वास था कि देश के विकास की धुरी किसानों की समृद्धि में निहित है. वे आजीवन किसानों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहे.”
बता दें कि सरदार पटेल की जयंती के मौके पर नई दिल्ली में एकता दौड़ का आयोजन किया गया. उनकी जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है.
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

