
गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार में शिक्षा जगत को झकझोर देने वाली बेहद ही दुखद घटना सामने आई है. SIR और चुनाव से जुड़े काम के असहनीय बोझ और मानसिक तनाव के कारण बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और शिक्षक अरविंदभाई वाढेर ने खुदकुशी कर ली.
उन्होंने शुक्रवार (21 नवंबर) को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है. उन्होंने सुसाइड नोट में SIR का जिक्र किया है और इसी को अपनी जान देने के पीछे की वजह बताया है. उन्होंने लिखा है कि एसआईआर में काम करते-करते थक गया हूं.
कोडिनार के देवली गांव के रहने वाले और छारा कन्या प्राइमरी स्कूल में काम करने वाले टीचर वाढेर के सुसाइड से पूरे इलाके में हलचल मच गई है. अरविंदभाई वाढेर 2010 से टीचर के तौर पर काम कर रहे थे और अभी उन्हें BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) का काम सौंपा गया था. सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि वह SIR में काम करते-करते थक गए थे और इससे होने वाले बहुत ज़्यादा मेंटल स्ट्रेस की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया
-1763729129510.webp)
सुसाइड नोट में BLO ने क्या लिखा?
उन्होंने पत्नी को संबोधित करते हुए सुसाइड नोट लिखा है. शिक्षक के पास से मिले सुसाइड नोट में साफ-साफ लिखा गया है, ”मेरे से अब यह SIR का काम नहीं हो सकेगा. SIR में काम करते-करते थक गया हूं. तुम अपना और बेटे का ख्याल रखना. मैं तुम दोनों को बहुत चाहता हूं, लेकिन अब मैं बहुत मजबूर हो गया हूं
इस घटना ने राज्य के एजुकेशन सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पढ़ाने के बजाय टीचर लगातार नॉन-एकेडमिक कामों, खासकर BLO के काम में लगे रहते हैं, जिसका एजुकेशन के काम पर बुरा असर पड़ रहा है. अभी हालत यह है कि, ‘बच्चे टीचर को ढूंढते हैं, टीचर वोटर को ढूंढते हैं और वोटर वोटर लिस्ट में नाम ढूंढते हैं
गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में राज्य में यह दूसरी घटना है, जिसमें BLO के काम के बोझ के कारण किसी टीचर की मौत हुई है. तीन दिन में दो शिक्षकों की मौत से राज्य के शिक्षक संघों और राजनीतिक दलों का सिस्टम पर दबाव बढ़ गया है. वहीं BLO के काम के खिलाफ शिक्षकों में काफी गुस्सा है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

