
एशिया कप 2025 समाप्त होने के दो दिन बाद ही महिला वनडे वर्ल्ड कप शुरू हो गया था. टूर्नामेंट 30 सितंबर को शुरू हुआ, जिसमें 5 अक्टूबर के दिन भारत और पाकिस्तान की महिला टीम आमने-सामने आने वाली हैं. एशिया कप विवाद के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने फैसला लिया है कि महिला वर्ल्ड कप में भी भारतीय खिलाड़ी, पाक टीम के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे. सूत्रों का कहना है कि बीसीसीआई ने खिलाड़ियों तक यह जानकारी पहुंचा दी है.
रिपोर्ट्स अनुसार वर्ल्ड कप के मैच में भारतीय महिला टीम पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ हाथ नहीं मिलाएगी. भारतीय टीम को इस बाबत सूचना दे दी गई है. बीसीसीआई इस फैसले में अपने खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करेगा. टॉस के समय भारत और पाकिस्तानी कप्तानों हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना के बीच हैंडशेक नहीं होगा, ना फोटोशूट होगा और ना ही मैच के बाद टीम पाक प्लेयर्स के साथ हाथ मिलाएगी.
यह भी देखने योग्य बात होगी कि भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच में टॉस प्रेजेंटर कौन होगा. बीसीसीआई की ‘नो हैंडशेक’ पॉलिसी के कारण एक ऐसे टॉस प्रेजेंटर के नाम पर मुहर लग सकती है, जो भारत और पाकिस्तान से ना आता हो. कुछ दिन पहले एशिया कप फाइनल मैच में टॉस के समय रवि शास्त्री ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था.
आपको बताते चलें कि महिला वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं. मगर वर्ल्ड कप का शेड्यूल ऐसे तैयार किया गया, जिससे भारत और पाकिस्तान का मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाए. इसलिए लीग स्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान का मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.
भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भी भिड़ते हैं, तो उनके मैच के लिए पहले से न्यूट्रल वेन्यू का विकल्प खुला रखा गया है.
यह भी पढ़ें:
पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपये का सिक्का, पीछे है भारत माता की तस्वीर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अस्पताल में हुए भर्ती, बेंगलुरु में चल रहा इलाज
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

