Exclusive
Breaking News

जयपुर नगर निगम: भाजपा की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर, रावणा राजपूत समाज में भारी उत्साह जयपुर नगर निगम: भाजपा की सरोज कंवर बनीं पहली महिला डिप्टी मेयर, रावणा राजपूत समाज में भारी उत्साह

निकाय चुनावों पर अशोक गहलोत का तीखा हमला: बोले- ‘भाजपा ने पार कीं अनैतिकता की सारी हदें, आजादी के बाद पहली बार सत्ता और धनबल का ऐसा खुला दुरुपयोग’ निकाय चुनावों पर अशोक गहलोत का तीखा हमला: बोले- ‘भाजपा ने पार कीं अनैतिकता की सारी हदें, आजादी के बाद पहली बार सत्ता और धनबल का ऐसा खुला दुरुपयोग’

राजस्थान हाईकोर्ट: 37 न्यायाधीशों को न्यायिक जिलों की नई संरक्षकता सौंपी, जस्टिस कुलदीप माथुर बने पाली व फलोदी के संरक्षक जज राजस्थान हाईकोर्ट: 37 न्यायाधीशों को न्यायिक जिलों की नई संरक्षकता सौंपी, जस्टिस कुलदीप माथुर बने पाली व फलोदी के संरक्षक जज

सुमेरपुर: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत साईं गार्डन में खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिया साझा संदेश सुमेरपुर: ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत साईं गार्डन में खेल प्रतियोगिता, स्वच्छता व स्वास्थ्य का दिया साझा संदेश

पंचायती राज चुनाव 2026: पाली की 24 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी पूरी, चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; नए वोटर जोड़ने की मुहिम तेज पंचायती राज चुनाव 2026: पाली की 24 ग्राम पंचायतों में आरक्षण लॉटरी पूरी, चुनावी तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; नए वोटर जोड़ने की मुहिम तेज

कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का दो दिवसीय पाली दौरा: सुमेरपुर, जवाई बांध और पाली में करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का दो दिवसीय पाली दौरा: सुमेरपुर, जवाई बांध और पाली में करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

पाली/सुमेरपुर। राजस्थान सरकार के पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत 27 और 28 सितम्बर को पाली जिले के दो दिवसीय सघन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मंत्री विभिन्न क्षेत्रों में जल संसाधन, शिक्षा, बिजली और ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। साथ ही वे जनसेवा शिविरों और राज्य स्तरीय खेल आयोजनों में भी शिरकत करेंगे।

27 सितम्बर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (सुमेरपुर व जवाई क्षेत्र)

  • प्रातः 10:45 बजे: सुमेरपुर से गलथनी के लिए प्रस्थान।

  • प्रातः 11:00 बजे: गलथनी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुनेंगे और स्थानीय उद्घाटन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

  • दोपहर 12:45 बजे: जवाई बांध पहुंचकर जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

  • दोपहर 02:00 बजे: सुमेरपुर पहुंचकर ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ शिविर का निरीक्षण व अवलोकन करेंगे।

  • अपराह्न 03:15 बजे: सिन्दरू पहुंचकर बहुप्रतीक्षित सिन्दरू फीडर नहर निर्माण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

  • शाम 05:00 बजे: भादून्दा पहुंचकर भादून्दा एनीकट के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास करेंगे।

  • शाम 06:30 बजे: भादून्दा से सुमेरपुर लौटकर अपने निजी आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

28 सितम्बर का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम (पाली व ग्रामीण क्षेत्र)

  • प्रातः 08:30 बजे: सुमेरपुर से पाली के लिए रवानगी।

  • प्रातः 09:30 बजे: सेंट जेवियर स्कूल, पाली में आयोजित राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • प्रातः 11:00 बजे: भांवरी पहुंचकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमि पूजन करेंगे।

  • दोपहर 01:00 बजे: डेंडा पहुंचकर नवीन जीएसएस (GSS) का उद्घाटन एवं अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे।

  • दोपहर 02:30 बजे: कुंरना गांव में विभिन्न स्थानीय विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

  • अपराह्न 04:00 बजे: खोड़ पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे।

  • शाम 06:00 बजे: खोड़ से सीधे राज्य की राजधानी जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्य आकर्षण व सौगातें

कैबिनेट मंत्री के इस दो दिवसीय दौरे से सुमेरपुर विधानसभा और पाली जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन (सिन्दरू फीडर व भादून्दा एनीकट), निर्बाध बिजली आपूर्ति (डेंडा जीएसएस) और शिक्षण सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिलेगी। दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories