
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राजधानी के विकास, यमुना निर्मलीकरण अभियान और छठ पूजा 2025 की तैयारियों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार यमुना को स्वच्छ और जीवनदायिनी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।
इसके तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों की क्षमता बढ़ाई जा रही है, ड्रेनों और उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। यमुना के तटों पर हरित पट्टी और पार्क विकसित किए जा रहे हैं और अवैध अपशिष्ट फेंकने पर रोक लगाई जा रही है। सीएम ने छठ पूजा के लिए व्यापक तैयारियों का हवाला दिया।
यमुना घाटों और अन्य प्रमुख स्थानों पर विशेष छठ घाट बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और मोबाइल शौचालय सुनिश्चित किए जा रहे हैं। अधिकारी लगातार घाटों की सफाई और जल गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजधानी में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी। दिल्ली सरकार परिवहन, शिक्षा, जल आपूर्ति और शहरी पुनर्विकास के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। नए फ्लाईओवर, अंडरपास और सड़क कनेक्टिविटी परियोजनाओं से यातायात में सुधार हो रहा है। साथ ही नई स्वास्थ्य सुविधाओं और आयुष्मान आरोग्य केंद्रों के विस्तार से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवा मिल रही है।

यमुना के विभिन्न घाटों पर दोनों ओर होगी छठ पूजा
दिल्ली सरकार ने यमुना नदी के विभिन्न घाटों पर दोनों ओर छठ महापर्व की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने घाटों की मिट्टी समतल करने, पानी भरने और साफ-सफाई के काम में तेजी ला दी है। आईटीओ, कालिंदी कुंज, मयूर विहार, वजीराबाद, सोनिया विहार, उस्मानपुर और गीता कॉलोनी जैसे प्रमुख घाटों पर अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
कुछ जगहों पर पूजा के लिए अस्थायी मार्ग बनाए जा रहे हैं। यमुना का जल स्तर जहां कम है, वहां तक पानी पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की टीमें काम कर रही हैं। इन विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि पूजा से पहले सभी घाटों की सफाई, कीचड़ हटाने और लाइटिंग की व्यवस्था पूरी कर ली जाए। पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस बार सरकार की सक्रियता देखकर श्रद्धालुओं में खुशी है।

‘हजार से अधिक स्थानों पर छठ महापर्व का आयोजन’
दिल्ली सरकार ने छठ पूजा को भव्य और सुरक्षित मनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के तहत सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सांस्कृतिक गतिविधियों को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को भाजपा के पूर्वांचल प्रकोष्ठ के साथ बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इस वर्ष लगभग 1000 से अधिक स्थानों पर छठ महापर्व का आयोजन होगा। सभी घाटों पर पूर्वांचल की लोक संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा देने के लिए कलाकारों द्वारा लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। स्वच्छता के लिए सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम लागू किया गया है। एमसीडी और एनडीएमसी के माध्यम से सभी घाटों की नियमित सफाई और धुलाई की जाएगी। इसके अलावा मोबाइल टॉयलेट, एम्बुलेंस, फायर सेफ्टी और बैरिकेडिंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

