Exclusive
Breaking News

पाली-सुमेरपुर अंचल में चुनावी बिगुल: पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही ग्रामीण सियासत गरमाई; 4 चरणों में होगा मतदान, गांवों में आचार संहिता लागू पाली-सुमेरपुर अंचल में चुनावी बिगुल: पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही ग्रामीण सियासत गरमाई; 4 चरणों में होगा मतदान, गांवों में आचार संहिता लागू

CM भजनलाल शर्मा का रविवार को पाली दौरा: लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत; एक सप्ताह में पाली जिले का दूसरा दौरा, प्रशासनिक तैयारियां तेज CM भजनलाल शर्मा का रविवार को पाली दौरा: लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत; एक सप्ताह में पाली जिले का दूसरा दौरा, प्रशासनिक तैयारियां तेज

राजस्थान में पंचायत चुनावों का बिगुल: 4 चरणों में होगा मतदान, इतिहास में पहली बार ‘एक प्रदेश-एक चुनाव’; ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू राजस्थान में पंचायत चुनावों का बिगुल: 4 चरणों में होगा मतदान, इतिहास में पहली बार ‘एक प्रदेश-एक चुनाव’; ग्रामीण इलाकों में आचार संहिता लागू

सुमेरपुर में बापू और शास्त्री जी को नमन: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पालिका अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा की अगुवाई में हुआ श्रमदान; ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत दिया स्वच्छ सुमेरपुर का संदेश सुमेरपुर में बापू और शास्त्री जी को नमन: कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत और पालिका अध्यक्ष चत्रभुज शर्मा की अगुवाई में हुआ श्रमदान; ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत दिया स्वच्छ सुमेरपुर का संदेश

बीहड़ों में साधुओं की ‘असुरक्षित साधना’ और पुलिस का ढर्रा: शिवगंज के कामेश्वर महादेव मंदिर में संत त्रिवेणीगिरी की नृशंस मौत ने फिर खोले सिस्टम के पुराने जख्म बीहड़ों में साधुओं की ‘असुरक्षित साधना’ और पुलिस का ढर्रा: शिवगंज के कामेश्वर महादेव मंदिर में संत त्रिवेणीगिरी की नृशंस मौत ने फिर खोले सिस्टम के पुराने जख्म

CM भजनलाल शर्मा का रविवार को पाली दौरा: लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत; एक सप्ताह में पाली जिले का दूसरा दौरा, प्रशासनिक तैयारियां तेज
CM भजनलाल शर्मा का रविवार को पाली दौरा: लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत; एक सप्ताह में पाली जिले का दूसरा दौरा, प्रशासनिक तैयारियां तेज

पाली। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का रविवार को पाली शहर का महत्वपूर्ण दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री यहां अग्रसेन वाटिका में आयोजित होने वाले लघु उद्योग भारती के राज्य स्तरीय उद्यमी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार दोपहर 2:30 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से पाली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर शहर के गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में बने अस्थाई हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से वे कार द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीधे कार्यक्रम स्थल अग्रसेन वाटिका पहुंचेंगे। सीएम के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है और सुरक्षा व व्यवस्था संबंधी तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू कर दी गई हैं।

औद्योगिक विकास पर होगा मंथन, दिग्गज पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

लघु उद्योग भारती के संयुक्त महामंत्री विनय बम्ब ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रसेन वाटिका में आयोजित इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रदेशभर के उद्यमियों का जमावड़ा रहेगा। सम्मेलन में सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के विस्तार, नीतियों और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा की जाएगी।

इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद गुप्ता तथा राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संगठन स्तर पर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

सात दिन में मुख्यमंत्री का दूसरा पाली दौरा

उल्लेखनीय है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पाली जिले में यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 30 सितंबर को जिले के सुमेरपुर कस्बे में पहुंचे थे, जहां उन्होंने संभाग स्तरीय कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। उस कार्यक्रम में पाली, जालोर और सिरोही जिले के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। एक ही हफ्ते में दूसरी बार पाली आगमन को लेकर जिले के उद्यमियों और स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories