
नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर राजस्थान कांग्रेस ने बुधवार को केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से बीजेपी मुख्यालय की ओर कूच के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर तनाव देखने को मिला। हालात इतने बिगड़े कि बैरिकेडिंग पर धक्का-मुक्की हुई
स दौरान जयपुर में भी कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. कांग्रेस मुख्यालय से पैदल मार्च निकालकर कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी कार्यालय के घेराव की कोशिश की है. जिस पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बीच रास्ते में ही रोक दिया है और कई कांग्रेसी नेताओं को हिरासत में लिया है
दोपहर करीब ढाई बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मनीष यादव, अमीन कागजी, रफीक खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पीसीसी कार्यालय से बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च करने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बीजेपी कार्यालय से पहले बैरिकेडिंग की और कांग्रेस कार्यालय व आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मौके पर एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह, एसीपी आदित्य पूनिया और एसीपी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विरोध प्रदर्शन कर रहे तकरीबन 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक मनीष यादव, ललित यादव, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाच रियावास, धर्मेंद्र राठौड़, कांग्रेस नेता महेंद्र राजोरिया समेत पीसीसी के कुछ पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है. इससे पहले बैरिकेड पर चढ़ने के दौरान धक्का मुक्की में रवि सिंगारिया के कपड़े फट गए. वहीं, महिला कांग्रेस की एक कार्यकर्ता चोट लगने के बाद बेहोश भी हुई है. कुछ महिला कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं हैं
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा को कंधों पर उठा लिया। इसी बीच विधायक मनीष यादव ने बैरिकेड फांदकर आगे बढ़ने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। बैरिकेड पर रुकने के बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस शुरू हो गई और नारेबाजी तेज हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी और ईडी का दुरुपयोग बंद करो जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की महिला नेता कोमल जैन अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। एंबुलेंस के समय पर नहीं पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई। बाद में घायल महिला को पुलिस जीप से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा का असली चेहरा जनता के सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दूसरों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है, लेकिन जो भाजपा में शामिल हो जाता है, उसके सारे पाप धुल जाते हैं। साथ ही उन्होंने मतदाता डेटा में विसंगतियों और मतदान प्रक्रिया में हेरफेर का आरोप लगाते हुए भाजपा से जवाब मांगा।
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस का पक्ष दोहराते हुए कहा कि ईडी ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से 55 घंटे तक पूछताछ की, इसके बावजूद कोर्ट ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह मामला डराने और धमकाने की राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस को पूरा विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

