
चक्रवात दित्वा शनिवार (29 नवंबर 2025) को श्रीलंका से निकलकर दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में प्रवेश कर गया है. श्रीलंका से आगे बढ़ चुके चक्रवात ने अपने पीछे तबाही के निशान छोड़े हैं, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो चुकी है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेन्नई और चेंगलपट्टू समेत आसपास के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. तमिलनाडु में भारी बारिश के चलते 54 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस मौसम का मार में कम से कम 153 लोगों की मौत हो गई और 191 अन्य लापता हैं. यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ने की आशंका है क्योंकि खराब मौसम की वजह से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में संचार बाधित हो गया है, जिससे आपदा के असर के आकलन में दिक्कत आ रही है.
IMD के अनुसार रविवार सुबह तक यह उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और उससे सटे दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में पहुंच जाएगा. मौसम विभाग ने 29 से 30 नवंबर तक राज्य के दक्षिणी और कावेरी डेल्टा जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी भी दी है. तमिलनाडु के मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि 6,000 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की 28 टीमों को तमिलनाडु में तैनात किया गया है.
श्रीलंका की सेना ने कहा कि उत्तर पश्चिम प्रांत के कलाओया इलाके में एक बस में फंसे करीब 68 लोगों को नौसेना ने शनिवार सुबह कई घंटों तक चले एक अभियान में बचाया. भारत ने चक्रवात दित्वा के बाद संकट से घिरे श्रीलंका की मदद के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है
भारत ने INS विक्रांत और उदयगिरी से भेजी मदद
श्रीलंका में साइक्लोन दित्वा की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 153 पहुंच चुका है. भारत ने श्रीलंका को तत्काल मानवीय मदद और आपदा राहत सामग्री प्रदान की है. एएनआई के अनुसार, HADR के तहत, भारत ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए INS विक्रांत और INS उदयगिरि से 4.5 टन सूखा राशन, 2 टन ताज़ा राशन और अन्य आवश्यक राहत सामग्री भेजी है
श्रीलंका के पूर्व विदेश मंत्री ने की भारत की तारीफ
चक्रवात दित्वा के बाद श्रीलंका की सहायता के लिए भारत द्वारा ऑपरेशन सागर बंधु शुरू करने पर, श्रीलंका के पूर्व विदेश और वित्त मंत्री अली साबरी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि भारत की प्रतिक्रिया शानदार, सहज और तत्काल रही है. हम बहुत आभारी हैं. यह पहली बार नहीं है, भारत हमेशा से श्रीलंका का एक अच्छा दोस्त और एक महान पड़ोसी रहा है. इसलिए, उन्होंने पड़ोसी नीति के साथ अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखा है. मैं बेहद आभारी हूं कि ऐसे समय में जब श्रीलंका को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, भारत ने मदद की. मुझे आर्थिक संकट के दौरान भी यही बात याद है, जब मैं वित्त मंत्री था तब भारत ने क्या किया था
एअर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
एअर इंडिया ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया कि चेन्नई और दक्षिण भारत के कुछ अन्य शहरों से आने-जाने वाली उसकी उड़ानें भारी बारिश और तेज़ हवाओं के कारण प्रभावित हो सकती हैं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

