
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार (17 नवंबर 2025) को शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दावा किया कि राजनीति में बाल ठाकरे ही एकमात्र ‘ठाकरे ब्रांड’ हैं. ठाणे जिले के भायंदर में बालासाहेब ठाकरे आर्ट गैलरी के उद्घाटन के अवसर पर शिंदे ने शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि ‘‘कुछ लोग’’ ठाकरे ब्रांड का इस्तेमाल कर रहे हैं.
शिंदे ने शिवसेना (उबाठा) द्वारा दिवंगत नेता की विरासत को हड़पने के प्रयासों को विफल करने की कोशिश में कहा, ‘‘लेकिन, केवल एक ही ब्रांड है और वह है बालासाहेब ठाकरे ब्रांड. कोई अन्य ब्रांड नहीं है.’’
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और बालासाहेब ठाकरे के विचारों पर चलता है, जिन्होंने भगवान राम और हिंदुत्व से जुड़े भगवा की रक्षा की. शिंदे ने कहा, ‘‘हमें महाराष्ट्र धर्म को बढ़ाना होगा.’’
उन्होंने जून 2022 में बगावत करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए दावा किया कि उन्होंने ‘लुका-छिपी’ के किसी भी खेल में शामिल हुए बिना ‘सीधा रास्ता’ अपनाया था, उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘केवल बालासाहेब ठाकरे ही थे जिनमें लोगों से यह कहने का साहस था कि वे गर्व से कहें कि हिंदू हैं. उनकी शिक्षाएं, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की सीढ़ियां हैं. मैं स्वयं बालासाहेब और आनंद दिघे के आशीर्वाद से ही शाखा प्रमुख से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद तक पहुंचा
शिंदे ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत की भी सराहना की और दावा किया कि जिन उम्मीदवारों के लिए उन्होंने प्रचार किया, वे सभी अच्छे अंतर से जीते. शिंदे ने दावा किया, ‘‘मैं जहां जाता हूं, जीत लेके आता हूं.’’ इससे पहले दिन में शिंदे ने आनंद आश्रम का दौरा किया और शिवसेना कार्यकर्ताओं की एक बड़ी भीड़ की उपस्थिति में बाल ठाकरे और दिघे को श्रद्धांजलि अर्पित की
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

