
हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को हिंसक रूप ले लिया है. किसानों ने हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया. साथ ही करीब 10 से अधिक वाहनों में भी किसानों ने आग लगा दी है. तीन जेसीबी मशीन और दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है. वहीं, पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. पुलिस और किसान आमने सामने हैं.

पुलिस ने लाठीचार्ज किया। किसानों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और 10 को आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। मामला टिब्बी इलाके के राठी खेड़ा गांव का बुधवार का है। किसान के समर्थन में पहुंचे कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया लाठीचार्ज में घायल हो गए। उन्हें हनुमानगढ़ जिला अस्पताल ले जाया गया।

प्रशासन ने टिब्बी कस्बे और आसपास के गांवों में इंटरनेट बंद कर दिया। स्कूल और दुकानें भी बंद है। इससे पहले फैक्ट्री के विरोध में बुधवार को किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने सभा की। शाम 4 बजे किसानों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ने के लिए कूच कर दिया। इससे एकाएक ही अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, हनुमानगड़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसान लंबे समय से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों ने बुधवार को टिब्बी में महापंचायत भी की है. महापंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहे और करीब 700 पुलिसकर्मियों सहित आधा दर्जन थानों के प्रभारी सहित चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए

महापंचायत में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे. प्रशासन से बात न बनने पर फैक्ट्री की तरफ कूच करने के दौरान किसान उग्र हो गए. इस दौरान करीब 10 कार को किसानों ने आग के हवाले कर दिया है, जबकि कई जेसीबी और अन्य वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई. इसके अलावा टिब्बी में निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री को भी आग के हवाले कर दिया गया

हिंसक प्रदर्शन में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी मामूली चोट आई और उन्हें जब अस्पताल ले जाया गया तो उनके चोटिल होने की जानकारी मिली है. उधर पुलिस की टीम ने बचाव में किसानों-ग्रामीणों पर लाठीचार्ज करके आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं. पुलिस ने हवा में रबड़ की गोलियां भी चलाई हैं. अभी भी किसान और पुलिस आमने-सामने जुटी हुई है.
मौके पर राठीखेड़ा में बाहर के कई जिलों से पुलिस फोर्स मंगवाई गई है. फिलहाल किसानों के साथ समझाइश की जा रही है. ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री निर्माण से क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा. वहीं जिला प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन का कहना है कि एथेनॉल निर्माण में पूरी तरह से ऑनलाइन मॉनिटरिंग रहेगी और किसी प्रकार का प्रदूषण नहीं फैलेगा. वहीं क्षेत्र में रोजगार भी बढ़ेगा
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

