
जयपुर में रविवार को जेडीए और प्रशासन ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. बेसमेंट खोदे जाने के दौरान पिलर में क्रेक आने के बाद एक तरफ झुंकी 5 मंजिला इमारत को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया है
दरअसल, जयपुर के मालवीय नगर इलाके में गिरधर मार्ग पर एक 5 मंजिला इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था. बिल्डिंग पूरी तरह से बनने से पहले ही गिरने की स्थिति में उस समय आ गई, जब शनिवार को बिल्डिंग के सेट बैक में बेसमेन्ट खोदते समय एक पिलर में दरार आ गई और पूरी बिल्डिंग सड़क की तरफ खतरनाक तरीके से झुक गई. तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची नगर निगम, जेडीए, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीम ने इलाके के खाली कराया
जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग अवैध रूप से बनायी गई थी. जिसमें एक बेसमेंट बना था, वहीं चार मंज़िला इमारत बनी हुई थी. नियमानुसार बेसमेंट नहीं खोदा जा सकता है, जबकि ऊपर सिर्फ दो मंज़िल ही बनाया जा सकता है, लेकिन मकान मालिक ने नियम के खिलाफ जाकर चार मंज़िला खड़ा कर दिया. शनिवार को जब मज़दूर बेसमेंट का काम कर रहे थे. इस दौरान दीवार में दरार आ गई और बिल्डिंग गिरने की स्थिति में हो गई
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मकान मालिक के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज किया है. मकान मालिक हैप्पी अपने पार्टनर के साथ होटल बना रहा था. बिल्डिंग को गिराने के दौरान मौके पर मौजूद JDA विजिलेंस DIG राहुल कोटकी ने बताया कि मकान मालिक ने रिहाइशी इलाक़े में कमर्शियल निर्माण किया हुआ था. बिल्डिंग पूरी तरह से अवैध थी, ध्वस्त करने में जो ख़र्चा आया है, वह भी मकान मालिक से ही लिया जाएगा. DIG ने कहा कि जिन अफ़सरों की मिलीभगत से ये अवैध निर्माण हुआ, उनके ख़िलाफ़ भी कार्रवाई की जाएगी. फ़िलहाल रोड से मलवा हटाया जा रहा है
शनिवार को बिल्डिंग के मालिक हैप्पी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिन में करीब 1 बजे दरार आने पर मैंने ही प्रशासन को सूचना दी. हमने हर प्रकार से नगर निगम से परमिशन ले रखी थी. इसके लिए हमारे आर्किटेक्ट अनिल गुप्ता ने नगर निगम में 01 लाख 24 हजार रुपये तीन बार में पेमेंट जमा करवाया. हमारे पास बिल्डिंग बनाने का पूरा अप्रूवल है. बिल्डिंग झुकने के करीब 24 घंटे बाद जेडीए की टीम ने बुलडोजर से रविवार को ध्वस्त कर दिया
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

