दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज ए इलाही मस्जिद से सटे अवैध निर्माण ढहे, छावनी में बदला पूरा इलाका
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज ए इलाही मस्जिद से सटे अवैध निर्माण ढहे, छावनी में बदला पूरा इलाका

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में मौजूद फैज ए इलाही मस्जिद मंगलवार को अचानक चर्चा में आ गई. मंगलवार देर रात दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मस्जिद से सटे कथित अवैध निर्माणों को बुलडोजर से गिरा दिया. इसके बाद से इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है

पुलिस लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोक रही है. इसी बीच अब इस मस्जिद का नाम दिल्ली बम धमाके के आरोपी आतंकी उमर से जुड़ता हुआ सामने आया है. मंगलवार आधी रात के बाद एमसीडी की टीमें भारी पुलिस बल के साथ मस्जिद के पास पहुंचीं. करीब 30 बुलडोजरों के साथ अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू की गई

Image

प्रशासन का कहना है कि मस्जिद से सटे एक बारात घर और जांच घर सरकारी जमीन पर बने हुए थे और इन्हें अदालत के आदेश पर हटाया गया. जैसे ही निर्माण गिराने का काम शुरू हुआ, कुछ लोगों ने एमसीडी और पुलिस पर पथराव कर दिया. इस पथराव में चांदनी महल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए. थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई जा रही है. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.

जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल रेंज) मधुर वर्मा ने बताया कि स्थिति को कम से कम बल का इस्तेमाल करके नियंत्रित कर लिया गया और किसी बड़े टकराव से बचाव हुआ. उन्होंने कहा कि कार्रवाई से पहले अमन कमेटी और स्थानीय लोगों के साथ कई बार बैठक की गई थी, ताकि शांति बनी रहे

Image

सूत्रों के अनुसार, इसी कनेक्शन के सामने आने के बाद से तुर्कमान गेट और मस्जिद के आसपास का इलाका पुलिस और खुफिया एजेंसियों की कड़ी निगरानी में है. हालांकि प्रशासन का कहना है कि बुलडोजर कार्रवाई का धमाके की जांच से कोई सीधा संबंध नहीं है. यह कार्रवाई पहले से चिन्हित अवैध निर्माणों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा थी. वहीं, मस्जिद कमेटी का दावा है कि जिस ढांचे को गिराया गया है, वह 100 साल से ज्यादा पुराना है और मस्जिद परिसर का ही हिस्सा है

Image

पथराव की घटना के बाद दिल्ली पुलिस अब सीसीटीवी और बॉडी वॉर्न कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर रही है. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

Categories