
जयपुर में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी (Bomb Threat) मिली. यह धमकी एक ईमेल के जरिए दी गई, जिसमें साफ तौर पर दोपहर 3 बजे डेटोनेटर से ब्लास्ट करने की बात लिखी गई है. सूचना मिलते ही जयपुर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गईं और तत्काल प्रभाव से कोर्ट परिसर को खाली कराकर बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. इस हाई-प्रोफाइल धमकी के बाद राजधानी में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है
सुरक्षा को देखते हुए, कोर्ट परिसर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है. मौके पर बम निरोधक दस्ता आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), सिविल डिफेंस, दमकल (Fire Brigade) सहित विभिन्न सुरक्षा और इमरजेंसी एजेंसियां पहुंच चुकी हैं. पूरे कोर्ट परिसर की चप्पे-चप्पे पर गहन तलाशी ली जा रही है. सुरक्षा एजेंसियों की प्राथमिकता है कि 3 बजे से पहले कोर्ट के अंदर किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता लगाकर उसे निष्क्रिय किया जाए

धमकी भरे इस मेल को भेजने वाले की पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. पुलिस की साइबर सेल (Cyber Cell) तुरंत उस आईडी का आईपी एड्रेस (IP Address) खंगालने में जुट गई है, जिससे यह धमकी भरा ईमेल भेजा गया है. साइबर विशेषज्ञ यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मेल भेजने वाला व्यक्ति कहां से ऑपरेट कर रहा था और इस धमकी के पीछे उसका मकसद क्या है. यह देखना होगा कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है, या इसके पीछे कोई बड़ा आपराधिक या आतंकी षड्यंत्र है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि साइबर सेल की टीम तेजी से काम कर रही है और जल्द ही इस मामले में कोई सुराग मिलने की उम्मीद है
पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में रखते हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं. अधिकारी जनता से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील कर रहे हैं. जांच पूरी होने और धमकी का स्रोत पता लगने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी. फिलहाल, पूरा एरिया 3 बजे के निर्धारित समय तक के लिए हाई अलर्ट पर है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

