PM मोदी के जन्मदिन पर अहमदाबाद में जले 76 हजार दीप, ‘आशीर्वाद का दीप’ अभियान से क्या है कनेक्शन?
जोधपुर नगर निगम में सियासी गणित बदला, 7 निर्दलीय भाजपा के साथ, बहुमत का आंकड़ा 51
स्वच्छ सुमेरपुर के संकल्प में विद्यार्थियों की रचनात्मक भागीदारी
सिरोही में सभापति चुनाव से पहले हंगामा, भाजपा की आपत्ति खारिज; रितु जैन का नामांकन बरकरार
पाली मेयर चुनाव में नया मोड़: प्रदीप हिंगड़ बोले- ‘मेरे साथ कुठाराघात हुआ, राजबाला निर्दलीय लड़ेगी’





जयपुर के दूदू में स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. रॉयल चिल्ड्रन एकेडमी की बस का स्टीयरिंग फेल होने से बेकाबू बस पेड़ से टकराई. इस हादसे में चार स्टूडेंट्स घायल है. घायल स्टूडेंट्स को दूदू अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी मिलते ही दूदू थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. हादसा दूदू ब्लॉक के रहलाना गांव में शुक्रवार (3 अक्टूबर) सुबह हुआ. दरअसल, रॉयल्स चिल्ड्रन एकेडमी रहलाना की स्कूल बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड से जा टकराई. हादसे के बाद बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई. इसके बाद घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है
ग्रामीणों का कहना है कि इस बस की हालत लंबे समय से खराब थी और इसकी कई बार शिकायत भी की गई थी. लेकिन स्कूल प्रशासन ने बस की मरम्मत नहीं करवाई. लोगों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने जानबूझकर बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया है. इस घटना ने इलाके में स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें-
Bank Name:-
A/C Name:-
A/C Number:-
IFSC Code:-