
अलवर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जय कारों के लिए नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को उठाना विपक्ष की प्राथमिकता है. भाजपा सरकार बजट पास कराकर फिर छूमंतर हो जाएगी, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे. हम जनहित के मुद्दों पर सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेंगे
जूली ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर चल रही राजस्थान सरकार जनता के हितों पर कुठाराघात कर रही है. SIR के नाम पर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. दिल्ली में बैठे ट्रेनर राजस्थान में मजदूर, गरीब लोगों के वोट काटने के नाम पर करंट लगाकर उनकी हत्या करने पर आमदा हैं.
नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा कि जहां कांग्रेस पार्टी का दबदबा है, वहां SIR के नाम पर भाजपा की नियति और नियत दोनों ही गलत साबित हो रही है. कांग्रेस समर्थित वोटों को काटने के लिए भारतीय जनता पार्टी ओछे हथकंडे अपना रही है. टीकाराम जूली ने भाजपा नेताओं द्वारा अधिकारियों दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेता अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं. जिसकी वजह से अधिकारी और कर्मचारी मरने को मजबूर हैं
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के वोट कटवाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता अधिकारियों को मरवाने से भी नहीं चूक रहे हैं. बेईमानी की इस साजिश में विपक्ष भाजपा को कभी भी कामयाब नहीं होने देगा. गरीबों को समय पर रोटी नहीं मिल रही, युवाओं को धोखा मिल रहा, कांग्रेस की पाइपलाइन की नौकरी को अपना बताकर भाजपा की सरकार वाहवाही लूट रही है. वन विभाग के हालात बिलकुल विपरीत हैं. राज्य और केंद्र सरकार के दोनों मंत्री होने के बावजूद स्थिति दयनीय बनी हुई है.
उन्होंने कहा कि वन विभाग की टीम पर हमला और प्रेस नोट से परे सच्चाई पर जाने की आवश्यकता है. अरावली तक को बेचने का नेटवर्क इन लोगों ने बिछा दिया, लेकिन विपक्ष ने इसे बचाने के लिए अपनी जी जान लगा दी. यहां तक कि पुलिस अधिकारी का कहना है कि यह माफिया मानेंगे नहीं. जूली ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर चल रही राजस्थान सरकार का खेल के पीछे का खेल सामने आना चाहिए. यहां राजस्थान में माफिया बेलगाम हो गया है, अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए अलवर के दोनों मंत्री कुछ भी हद तक जाने को तैयार है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

