
रिपोर्ट: आयुष गुप्ता, झालावाड़ जिले के सरडा क्षेत्र स्थित घाटोली कस्बे में महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचीन केलखेयरा शिव मंदिर में सुबह 5 बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगीं। दूर-दराज़ के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यह मंदिर अपने स्वयंभू शिवलिंग और धार्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस आस्था के चलते महाशिवरात्रि पर मंदिर में विशेष भीड़ देखी गई। मंदिर परिसर में भव्य मेला आयोजित किया गया। घाटोली बाईपास से लेकर मंदिर तक भक्तों की उपस्थिति ने माहौल भक्तिमय बना दिया। मेले में लगी दुकानों पर खरीदारी हुई और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। हर ओर “हर-हर महादेव” के जयघोष से उत्सव का रंग बना रहा। मंदिर ट्रस्ट और बाबा रामदेव भंडारा समिति ने खीर का भंडारा कर हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पेयजल और अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा गया, ताकि सभी श्रद्धालु सहज रूप से भोजन कर सकें।
पुलिस प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने मिलकर सुरक्षा और सुव्यवस्था का पूरा ध्यान रखा। पूरे आयोजन के दौरान शांति और अनुशासन कायम रहा, जिससे पर्व सफल और सुरक्षित रहा। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर घाटोली में आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

