
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) में बड़े फेरबदल की घोषणा की है. कांग्रेस ने गुजरात, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में नए पार्टी सचिवों की नियुक्ति की है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने मंगलवार (11 नवंबर) को इन नियुक्तियों की औपचारिक घोषणा की है AICC के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने औपचारिक घोषणा जारी कर कहा, ‘कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के कई पदाधिकारियों को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव के रूप में नियुक्त किया है
![]()
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के जिन पदाधिकारियों को सचिव के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें श्रीनिवास बी.वी का नाम शामिल है, जिन्हें गुजरात AICC के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है. वहीं, संजना जाटव को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया. इसके अलावा, टी. एन. प्रतापन को पुडुचेरी और लक्षद्वीप, सचिन सावंत को तेलंगाना, रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र, हीना कवरे और सूरज ठाकुर को पंजाब, जेट्टी कुसुम कुमार को ओडिशा और निवेदित अल्वा को तमिलनाडु का सचिव नियुक्त किया गया है
नए सचिवों की नियुक्ति के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कुछ मौजूदा AICC सचिवों के वर्क रिलोकेशन को भी मंजूरी दी है. जिसके तहत उषा नायडू को मध्य प्रदेश, भूपेंद्र मरावी को झारखंड, देवेंद्र यादव को गुजरात, परगट सिंह को जम्मू-कश्मीर और मनोज यादव को उत्तराखंड राज्य में जिम्मेदारी सौंपी गई है
वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है. गणेश गोदियाल राज्य की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं और पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र से पार्टी के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं. उनकी नई जिम्मेदारी को आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और जनता के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है. इसके अलावा, AICC ने प्रीतम सिंह को उत्तराखंड कांग्रेस के कैंपेन कमेटी का चेयरमैन और डा. हरक सिंह रावत को प्रदेश कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन कमेटी का चेयरमैन भी नियुक्त किया है
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

