
62 वर्ष की सेवाओं के बाद आखिरकार भारतीय वायुसेना ने मिग-21 फाइटर जेट को आखिरी विदाई दे दी है. खुद वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने मिग-21 में आखिरी उड़ान भरी. इसके बाद मिग-21 के फॉर्म-700 यानी लॉग-बुक को हमेशा-हमेशा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंप दिया गया, क्योंकि अब मिग-21 के फाइटर पायलट, स्वदेशी एलसीए तेजस के जरिए देश की हवाई सीमाओं की सुरक्षा करेंगे.
शुक्रवार (26 सितंबर, 2025) को चंडीगढ़ एयरबेस पर मिग-21 की रिटायरमेंट सेरेमनी को आयोजित किया गया, क्योंकि 1963 में पहली बार जब मिग-21 को रूस से लाया गया था तो इसी चंडीगढ़ बेस पर लैंडिंग की थी. मिग-21 की पहली स्क्वाड्रन भी इसी चंडीगढ़ एयरबेस पर तैनात की गई थी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की तारीफ
खुद रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में मिग-21 की तारीफ करते हुए कहा, ‘जब हम मिग-21 को उसकी ऑपरेशन यात्रा से विदाई दे रहे हैं तो मुझे लगता है, हम एक ऐसे अध्याय को विदा करने जा रहे हैं, जो न केवल इंडियन एयरफोर्स के इतिहास में, बल्कि हमारी पूरी मिलिट्री एविएशन की जर्नी में गोल्डन लैटर्स (यानी सुनहरे शब्दों) से लिखा जाएगा.’
उन्होंने कहा, ‘मिग-21 केवल एक एयरक्राफ्ट या मशीन भर नहीं है, यह भारत और रूस के बीच गहरे संबंधों का भी एक प्रमाण है. मिग-21 ने मिलिट्री एविएशन की जर्नी में कई और सुनहरे पल जोड़े हैं. दुनिया के मिलिट्री एविएशन के इतिहास में, ऐसा कोई फाइटर जेट नहीं हुआ, जो इतनी बड़ी संख्या में निर्मित हुआ हो.’
विश्वसनीयता और मल्टी डाइमेंशन क्षमताओं का साक्षी
राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनियाभर में मिग-2 के 11,500 से अधिक विमान बनाए गए और उनमें से लगभग 850 विमान भारतीय वायुसेना का हिस्सा रहे. रक्षा मंत्री के मुताबिक, यह संख्या अपने आप में, इस फाइटर एयरक्राफ्ट की प्रसिद्धि, विश्वसनीयता और मल्टी डाइमेंशन क्षमताओं का साक्षी है.’
चंडीगढ़ एयरबेस पर लैंडिंग करने के दौरान वायुसेना ने मिग-21 लड़ाकू विमानों को वाटर कैनन सैल्यूट किया. मिग-21 की याद में राजनाथ सिंह ने एक पोस्टल स्टैंप भी जारी किया. इस दौरान एयर चीफ मार्शल मिग-21 का फॉर्म-700 यानी लॉग बुक को रक्षा मंत्री को सौंप दिया. किसी भी मिग-21 को फ्लाई करने और लैंडिंग के बाद सभी जानकारियां इसी बुक में भरनी होती हैं
ये भी पढ़ें:-
Swami Chaitanyananda: FIR के बाद स्वामी चैतन्यानंद ने निकाले 50 लाख रुपये, दिल्ली पुलिस का एक्शन, 18 बैंक खातों के करोड़ों रुपये किए फ्रीज
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

