
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के मुख्य सचेतक और आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में बिना भ्रष्टाचार के एक भी मकान का पट्टा जारी नहीं हो रहा है और आम आदमी परेशान है। रफीक खान ने कहा कि जयपुर में 50-50 और 100-100 गज के छोटे मकानों को सील किया जा रहा है, जबकि बड़े बंगलों और प्रभावशाली लोगों के निर्माण कार्यों को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए कहा कि गरीबों को निशाना बनाया जा रहा है।
सदन में सत्ता पक्ष की ओर से आपत्ति जताए जाने पर खान ने चुनौती दी कि जयपुर में कोई एक निर्माण दिखाया जाए जहां बिना भ्रष्टाचार के काम हो रहा हो। उनके बयान के दौरान सदन में बहस का माहौल बना रहा।
खान ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब 14 लाख पट्टे जारी किए गए थे, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी नया पट्टा जारी नहीं हुआ। उन्होंने जेडीए और नगर निगम पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए कहा कि छोटे मकानों को सीज कर बाद में पैसों के लेन-देन से मामलों को दबाया जाता है।
रफीक खान ने यह भी आरोप लगाया कि भजनलाल सरकार भूमाफियाओं की संरक्षक बन चुकी है। आदर्श नगर क्षेत्र के बगराना इलाके में पुनर्वास फ्लैट्स के आसपास अवैध दखलंदाजी और सवाई चक की सरकारी जमीन पर कथित कब्जों का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए। खान ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार और भूमाफियाओं के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी और आमजन के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

