
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दिवाली देश के बहादुर जवानों के साथ समुद्र की लहरों के बीच मनाई. उन्होंने गोवा और करवार तट पर स्थित भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत पर नौसेना के जवानों के साथ मिठाई खिलाकर दीपावली का त्योहार मनाया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह दिवाली उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि वे इसे देश के रक्षकों के बीच मना रहे हैं. इस दौरान उन्होंने जवानों की वीरता, आत्मनिर्भर भारत के मिशन और ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेनाओं की भूमिका की सराहना की
पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें
– पीएम मोदी ने कहा, “इस बार की दिवाली मेरे लिए बेहद खास है. मैं कल से ही नौसैनिकों के बीच हूं और उनके जोश को देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं.”
– प्रधानमंत्री ने कहा कि वे INS विक्रांत से तीनों सेनाओं के जांबाज जवानों को सलाम करते हैं. उन्होंने कहा, “समुद्र की गहराई और सूर्योदय का दृश्य मेरी दिवाली को कई मायनों में यादगार बना गया.”
– पीएम मोदी ने कहा, “आज एक ओर मेरे पास अथाह समुद्र है और दूसरी ओर मां भारती के वीर सिपाहियों की अनंत शक्ति. समुद्र पर सूर्य की किरणों की चमक मुझे वीर जवानों के जलाए दीयों जैसी लग रही है.”
– ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि इस अभियान ने भारतीय सेना के पराक्रम की नई मिसाल कायम की. पीएम ने कहा कि कि तीनों सेनाओं ने पाकिस्तान को रिकॉर्ड समय में घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
– आईएनएस विक्रांत को भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक बताते हुए पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसने अहम भूमिका निभाई और दुश्मन को जवाब दिया.
– प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले 11 सालों में भारत का रक्षा उत्पादन तीन गुना बढ़ा है. अब हर 40 दिन में एक नया युद्धपोत या पनडुब्बी नौसेना में शामिल हो रहा है.
– ब्रह्मोस मिसाइल का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि इस स्वदेशी तकनीक की दुनिया में मांग बढ़ रही है. भारत का लक्ष्य अब दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में शामिल होना है.
– पीएम मोदी ने कहा कि भारत नक्सली आतंक से लगभग मुक्त होने की दिशा में है. 2014 से पहले जहां 125 जिले माओवादी हिंसा से प्रभावित थे, अब ये घटकर सिर्फ 11 जिले रह गए हैं.
– पीएम मोदी ने मिग-29K फाइटर जेट्स के उड़ान प्रदर्शन का नजारा देखा. साथ ही नौसेना के अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर पर देशभक्ति गीतों की गूंज रही
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

