
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार (6 नवंवर, 2025) को पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) हरियाणा की तरह बिहार में भी विधानसभा चुनाव को चोरी करने की तैयारी में है दावा किया कि चुनाव आयोग (ECI) देश के संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों को कमजोर करने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है
प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव आयुक्तों पर साधा निशाना
इसके अलावा, प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और दो निर्वाचन आयुक्तों एस. एस. सिंधू और विवेक जोशी का उल्लेख करते हुए दावा किया, ‘ये चुनाव आयोग के सबसे ऊंचे अधिकारी हैं, जो देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं. ये तीन लोग आपके अधिकार छीन रहे हैं. इनके नाम याद कर लीजिए. इनको पद और आयोग के पीछे छिपने मत दीजिए.’
कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘जो लोग देश के साथ विश्वासघात कर रहे हैं, उन्हें देश भूलेगा नहीं. नरेंद्र मोदी जी को मैं चुनौती देती हूं कि वो निष्पक्ष चुनाव कराएं. देखते हैं कि कौन जीतता है? राहुल गांधी की लड़ाई आपके और सच्चाई के लिए है, वह वही लड़ाई लड़ रहे हैं जो कभी महात्मा गांधी ने लड़ी थी
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के हरियाणा में कथित वोट चोरी से संबंधित संवाददाता सम्मेलन का हवाला देते हुए कहा, ‘जिस तरह उन्होंने (NDA) हरियाणा में पूरा चुनाव चुरा लिया, उसी तरह वे बिहार में भी 65 लाख वोटों को नामावली से हटाकर ऐसा ही करने की तैयारी कर रहे हैं. ऐसी वोट चोरी से आपके अधिकार छीने जाते हैं. इससे वह संविधान कमजोर होता है, जिसके लिए महात्मा गांधी जी लड़े, मेरे परिवार के लोग शहीद हुए.’ उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा, ‘आप बिहार में एक ऐसी सरकार बनाइए, जो महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीबों के लिए काम करे न कि वोट चोरी करे
प्रियंका गांधी ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए गए तो एनडीए की सरकार उखाड़ फेंकी जाएगी और उसकी जगह एक ऐसी सरकार आएगी जो गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम करेगी. प्रियंका गांधी ने कहा, ‘भाजपा नेता लोगों से धर्म के नाम पर NDA को वोट देने का आग्रह करते हैं, न कि विकास के लिए. अगर यह चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष हुआ, तो बिहार के लोग इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और ऐसी सरकार को चुनेंगे जो गरीबों, महिलाओं और युवाओं के लिए काम करेगी
महिलाओं को 10 हजार रुपये मिलने पर बोलीं प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले 10 हजार रुपये देकर वोट लेना चाहते हैं. आज बिहार में पलायन और गरीबी है. लोग परिवार के लिए दूसरे राज्यों में कमाने जाते हैं, लेकिन मोदी-नीतीश को ये नहीं दिखता.’ उन्होंने दावा किया, ‘20 साल से एनडीए की सरकार है, लेकिन मोदी आज तक बिहार के किसी गांव में जनता का हाल जानने तक नहीं गए. असलियत में इन्हें जनता की परवाह ही नहीं है. ये लोग बस टीवी, पोस्टर में अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं
उन्होंने महागठबंधन के पोस्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘नरेंद्र मोदी विपक्षी पार्टियों के पोस्टर में लोगों की फोटो नापते रहते हैं. वह देश के प्रधानमंत्री हैं, क्या उनके पास और कोई काम नहीं है?
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

