
विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेला 2025 का आज विधिवत शुभारंभ हुआ। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पुष्कर के मेला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु, एसपी वंदिता राणा, एडिशनल एसपी दीपक कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

पुष्कर में राजस्थान की लोक संस्कृति का प्रदर्शन और उसमें डिप्टी सीएम की सहज भागीदारी ने सभी के दिलों को छू लिया. यह दृश्य को देख लोग न केवल राजस्थान की रंगीली परंपरा से रूबरू हुए, बल्कि इसने अंतरराष्ट्रीय मैत्री और अतिथि देवो भव: की भावना को भी जीवंत कर दिया. इस कुछ देर पहले हल्की बूंदाबांदी के बीच डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने विधिवत झंडारोहण कर मेले का शुभारंभ किया था. इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत, अजमेर कलेक्टर, एसपी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. झंडारोहण के बाद राष्ट्रीय गान के साथ मेला मैदान में देशभक्ति और उत्सव का माहौल बन गया
101 नगाड़े बजे एक साथ
मेले के शुभारंभ समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक परिधानों में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंच पर रंग-बिरंगी झांकियों और लोक नृत्यों से पुष्कर की संस्कृति जीवंत हो उठी। इसी दौरान विश्व प्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी और उनकी टीम ने 101 नगाड़े एक साथ बजाकर अद्भुत प्रस्तुति दी और विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनकी प्रस्तुति ने पूरे मैदान में उत्सव का माहौल बना दिया।
लोक कला और पशुधन का संगम
शुभारंभ समारोह में राजस्थान के लोक कलाकारों के साथ-साथ देशभर से आए कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. ढोल, नगाड़ों और मुरली की थाप पर घूमर, कालबेलिया, चकरी और मटकी नृत्य की अद्भुत झलक देखने को मिली, जिसने विदेशी सैलानियों को भी झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं, मेला मैदान में ऊंटों और घोड़ों की सजीव परेड ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा. पशुपालकों द्वारा सजाए-संवारे गए ऊंट और घोड़े आकर्षण का केंद्र बने. पर्यटक और श्रद्धालु इन सजे-धजे पशुओं के साथ फोटो खिंचवाकर इस यादगार उत्सव के लम्हों को संजो रहे हैं. आगामी दिनों में पुष्कर की पावन धरती पर यह उत्सव व्यापारिक, धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ कई प्रतियोगिताओं का केंद्र बना रहेगा
दीया कुमारी ने बच्चों के साथ किया नृत्य
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बच्चों के साथ नृत्य भी किया और स्वयं नगाड़ा बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला राजस्थान की पहचान है और यह न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है।
मेले में 5 नवंबर तक धार्मिक अनुष्ठान, पशु प्रदर्शन, लोकनृत्य, हाट बाजार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला जारी रहेगी। देश-विदेश से आए पर्यटक और श्रद्धालु इन दिनों पुष्कर की पवित्र भूमि पर राजस्थान की परंपरा, संस्कृति और रंगों का आनंद लेंगे। दीया कुमारी ने सभी को मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “पुष्कर का यह उत्सव राजस्थान की आत्मा का प्रतीक है।”
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

