
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर 2025) को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भारत पहुंचेंगे. शाम करीब साढ़े चार बजे उनके दिल्ली पहुंचने की संभावना है. आगमन के कुछ घंटे बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके लिए निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे
पुतिन की यात्रा से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद भारत रूस की 23वीं वार्षिक शिखर बैठक आयोजित होगी. हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी रूस के राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे. पुतिन शुक्रवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी देंगे
शिखर वार्ता के बाद पुतिन रूस के सरकारी प्रसारक के भारत चैनल की शुरुआत करेंगे. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उनके सम्मान में राजकीय भोज देंगी. कुल लगभग 28 घंटे की यात्रा के बाद पुतिन शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे भारत से प्रस्थान करेंगे. शिखर बैठक में भारत रूस से कच्चे तेल की बड़े पैमाने पर खरीद से बढ़ते व्यापार घाटे पर चर्चा कर सकता है. साथ ही, अमेरिकी प्रतिबंधों का भारत रूस व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी बात होने की संभावना है
शिखर बैठक से पहले गुरुवार को दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच व्यापक वार्ता होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रूस के रक्षा मंत्री आंद्रे बेलौसोव एस 400 मिसाइल प्रणाली, सुखोई 30 लड़ाकू विमानों के उन्नयन और अन्य सैन्य साजो सामान की खरीद पर चर्चा करेंगे. दोनों पक्षों का मुख्य ध्यान रक्षा संबंधों को और मजबूत करने तथा रूस से सैन्य उपकरणों की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने पर रहेगा.
सूत्रों का कहना है कि भारत रूस से एस 400 मिसाइल प्रणाली की अतिरिक्त खेप खरीदने पर विचार कर रहा है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान यह प्रणाली बेहद प्रभावी साबित हुई. अक्टूबर 2018 में भारत ने एस 400 की पांच इकाइयां खरीदने के लिए पांच अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे, हालांकि अमेरिका ने इस सौदे पर सीएएटीएसए कानून के तहत प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी थी
जानकारी के अनुसार, पुतिन प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन संघर्ष खत्म करने के लिए अमेरिका की ओर से किए जा रहे प्रयासों से अवगत करा सकते हैं. भारत लगातार यह कहता रहा है कि युद्ध का समाधान संवाद और कूटनीति के रास्ते से ही संभव है. दोनों नेताओं की वार्ता के बाद कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर की उम्मीद है. इनमें भारतीय श्रमिकों के रूस में आवागमन को आसान बनाने वाला समझौता और रक्षा सहयोग के ढांचे के तहत साजो सामान संबंधी सहयोग शामिल है. फार्मा, कृषि, खाद्य उत्पाद और उपभोक्ता वस्तुओं के क्षेत्र में रूस को भारतीय निर्यात बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.
भारत उर्वरक क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहा है. रूस हर साल 30–40 लाख टन उर्वरक भारत को उपलब्ध कराता है. दोनों पक्ष व्यापार, शिक्षा, कृषि और संस्कृति से जुड़े कई समझौतों को अंतिम रूप दे सकते हैं. साथ ही, भारत द्वारा प्रस्तावित यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी चर्चा हो सकती है. भारत का रूस से प्रतिवर्ष आयात लगभग 65 अरब डॉलर है, जबकि रूस भारत से सिर्फ पांच अरब डॉलर का आयात करता है. यह व्यापार असंतुलन भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है
भारत और रूस के बीच हर वर्ष शिखर बैठक आयोजित होती है. अब तक दोनों देशों के बीच 22 वार्षिक शिखर बैठकें हो चुकी हैं. पुतिन आखिरी बार 2021 में भारत आए थे. पिछले वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री मोदी वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने मॉस्को गए थे
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

