
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (30 अक्टूबर, 2025) को आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रुकवाने का दावा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 50 बार अपमान किया है, लेकिन मोदी ‘डरपोक’ हैं और उनमें यह कहने का दम नहीं है कि ट्रंप झूठे हैं. उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरे दिन दो जनसभाओं को संबोधित किया और यह दावा भी किया कि बिहार में सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं चला रहे हैं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और ‘नागपुर’ (RSS) चला रहे हैं
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी जैसा डरपोक आदमी बिहार और देश की कभी प्रगति नहीं कर सकता. राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने व्यापार नहीं करने का हवाला देकर भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल मई में संघर्ष विराम करवाया था. हालांकि भारत ने बार-बार स्पष्ट किया है कि इस साल मई में पाकिस्तान के सैन्य परिचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) की ओर से संपर्क किए जाने पर सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार हुआ था.
राहुल गांधी ने पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे बिहार के ईमानदार और मेहनती युवाओं को नुकसान होता है. उन्होंने फिर यह दावा किया कि छठ पूजा के दौरान दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के लिए यमुना के निकट साफ पानी का एक तालाब बनाया गया था
उन्होंने दावा किया कि भाजपा और आरएसएस के लोग आजादी से पहले का हिन्दुस्तान चाहते हैं, जिसमें दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों के पास कोई अधिकार नहीं था. राहुल गांधी ने संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा, ‘संविधान हिन्दुस्तान की आवाज है, लेकिन भाजपा-आरएसएस के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं.’
राहुल गांधी ने कहा कि आपको जो भी मिला है, वो इस संविधान की देन है. इसलिए बिहार की जनता को साफ कह देना चाहिए कि संविधान को कोई नहीं खत्म कर सकता. बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी तो वह किसी एक जाति और किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि बिहार के हर नागरिक की होगी और बिहार के विकास के लिए काम करेगी
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

