
Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने एक बार फिर साल 2020 के राजनीतिक घटनाक्रम पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार गिराने की कोशिश सिर्फ एक ‘षडयंत्र’ नहीं, बल्कि ‘प्रैक्टिकल’ थी. गहलोत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया से बात करते हुए कहा- ‘एक प्रैक्टिकल होता है, एक थ्योरेटिकल होता है. मेरी सरकार गिराने का पूरा कांड प्रैक्टिकल था, जो हकीकत में हुआ था.’
‘FR देने से केस खत्म नहीं होता’
गहलोत का यह बयान तब आया जब उनसे 2020 में सरकार गिराने की कथित साजिश के मामले में कोर्ट द्वारा एफआर (फाइनल रिपोर्ट) मंजूर किए जाने के बारे में पूछा गया. इस पर गहलोत ने जोर देकर कहा कि ‘एफआर देने से कोई क्रिमिनल केस खत्म नहीं हो जाता. कोर्ट ने इसे खारिज नहीं किया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि एफआर देने से केस खत्म नहीं होता.
पेपर लीक और PSO पर भी दिया जवाब
गहलोत से जब उनके तत्कालीन पीएसओ (पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर) के बेटे का पेपर लीक मामले में नाम आने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा कि ‘मेरा सीएमओ (मुख्यमंत्री कार्यालय) इतना इकबाल वाला था कि एक पीएसओ को भी पेपर खरीदना पड़ा. अगर सीएमओ ढील देता, तो उसे पेपर खरीदना क्यों पड़ता? उसकी नौकरी तो वैसे ही लग जाती.’ गहलोत ने कहा कि ‘मेरे 80 पीएसओ थे, क्या आपने उस पीएसओ को कभी मेरे साथ देखा है?’ उन्होंने यह भी बताया कि उस पीएसओ के बेटे की नौकरी लगी नहीं थी, क्योंकि वह मेडिकल टेस्ट में फेल हो गया था, और सीएमओ ने उसकी कोई मदद नहीं की.
पीएम मोदी के दौरे से पहले अपील
गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 तारीख के राजस्थान दौरे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि ‘पीएम मोदी को आदिवासियों की आस्था से जुड़े मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करना चाहिए.’ उन्होंने याद दिलाया कि जब वह मुख्यमंत्री थे तब पीएम मोदी मानगढ़ आए थे, लेकिन तब इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं किया गया
भजनलाल शर्मा को दिया सुझाव
वर्तमान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बोलते हुए गहलोत ने एक सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि ‘भजनलाल शर्मा पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं. मैं चाहता हूं कि वह कामयाब हों.’ गहलोत ने कहा कि उन्होंने भजनलाल शर्मा को कामयाब होने के लिए एक सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि ‘मैंने कहा है कि मेरे बयान लैपटॉप पर चलाकर उन्हें सुनाएं, ताकि उन्हें समझ आए और वे सफल हो पाएं.’
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

