
लेह-लद्दाख में हुई हिंसा के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शुक्रवार रात करीब 9 बजे जोधपुर की सेंट्रल जेल लाया गया. उन्हें यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है. सोनम वांगचुक को जिस बैरक में रखा गया है, वहां सीसीटीवी कैमरे के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है. जेल लाए जाने के बाद उनका मेडिकल परीक्षण भी किया गया.
चौबीसों घंटे कैदियों की गतिविधियों पर नजर
देश की सबसे सुरक्षित जेलों में राजस्थान की जोधपुर सेंट्रल जेल और अजमेर की घुघरा जेल शामिल हैं. इन्हीं कारणों से सोनम वांगचुक को गिरफ्तारी के बाद जोधपुर शिफ्ट किया गया. यहां जेल में लगे कैमरे न सिर्फ जेल मॉनिटरिंग सिस्टम से जुड़े हुए हैं बल्कि पुलिस कंट्रोल रूम से भी कनेक्ट हैं, जिससे चौबीसों घंटे कैदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाती है. जोधपुर सेंट्रल जेल में मुख्य गेट से लेकर अंदर तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है, जिसमें आरएसी जवानों, पुलिस बल और जेलकर्मियों की तैनाती रहती है.
बड़े मामलों के आरोपी रखे जा चुके हैं
इस जेल में पहले भी कई बड़े मामलों के आरोपी रखे जा चुके हैं. इनमें कश्मीरी अलगाववादी, पंजाब के खालिस्तानी आतंकवादी, अफगानी कैदी, आसाराम, सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई और भंवरी देवी हत्याकांड के आरोपी शामिल रहे हैं. सोनम वांगचुक को भी इन्हीं उच्च सुरक्षा मानकों के तहत रखा गया है. हमारे संवाददाता अरुण हर्ष ने जेल जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
लेह में माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते लाए गए जोधपुर
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद माहौल और बिगड़ने की आशंका के चलते विशेष विमान से वांगचुक को पहले दिल्ली लाया गया और वहां से विशेष विमान से ही जोधपुर के लिए रवाना किया गया. यहां जेल में मोबाइल और लैंडलाइन को लेकर भी सख्ती बरती गई है और सुरक्षा घेरे में भी परिवर्तन किया गया है. हालांकि, वांगचुक के जोधपुर जेल में ट्रांसफर को लेकर पुलिस व जेल के अधिकारी कुछ नहीं कह रहे हैं
यह भी पढ़ें-
NSA के तहत गिरफ्तार सोनम वांगचुक को भेजा गया जोधपुर जेल, लेह में इंटरनेट बंद
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

