
तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली के दौरान शनिवार रात अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 31 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. राज्य के पूर्व मंत्री और डीएमके नेता वी. सेंथिल बालाजी शनिवार रात करूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे. यहां उन्होंने हादसे की ताजा जानकारी साझा की.
सेंथिल बालाजी ने बताया कि अब तक भगदड़ में 31 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 58 लोग घायल होकर अस्पतालों में भर्ती हैं. बालाजी ने आगे बताया कि फिलहाल 46 लोग प्राइवेट अस्पताल में और 12 लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन खुद रविवार को करूर आने वाले हैं और स्थिति का जायजा लेंगे. इतनी बड़ी घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं. लोगों के मन में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस रैली में भगदड़ क्यों और कैसे हुई?
रैली शाम करीब 7:20 बजे वेलुसामीपुरम में शुरू हुई थी. चश्मदीदों के अनुसार, विजय भाषण दे रहे थे तभी अचानक बिजली चली गई और पूरा मैदान अंधेरे में डूब गया. घनी भीड़ में अंधेरा फैलते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर भागने लगे. इसी दौरान कई लोग दबकर गिर पड़े और हादसा हो गया
अधिकारियों का कहना है कि बिजली कटने के बाद भीड़ का दबाव और खराब वेंटिलेशन ने स्थिति को और बिगाड़ दिया. हजारों की भीड़ एक साथ हरकत करने लगी, जिससे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए. कई लोग बेहोश हो गए, जिन्हें माता-पिता और स्वयंसेवक बाहर ले जाते देखे गए


आपात सेवाओं के लिए रास्ता बनाना हुआ मुश्किल
घटना के बाद करूर के पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एम्बुलेंस और पुलिस वाहनों के लिए रास्ता बनाने में काफी दिक्कत हुई. अंततः रास्ता खोलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. न्यूज एजेंसी
प्रशासन और सरकार की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना पर दुख जताते हुए आपातकालीन प्रतिक्रिया के आदेश दिए. उनके निर्देश पर मंत्री अंबिल महेश पोय्यामोझी और मा सुब्रमण्यम करूर पहुंचे और राहत व चिकित्सा कार्यों की निगरानी की. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने भी हालात की समीक्षा की.
सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
बाद में बिजली बहाल होने के बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया. लेकिन इस हादसे ने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि इतने बड़े पैमाने पर आयोजित राजनीतिक आयोजनों में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पर्याप्त तैयारी क्यों नहीं की जाती. विजय की पार्टी तमिलनाडु वेत्री कझगम (टीवीके) की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है
यह भी पढ़ेंः
बरेली बवाल पर योगी बोले-मौलाना भूल गया किसका शासन है:ऐसा सबक सिखाएंगे, तुम्हारी पीढ़ियां दंगे करना भूल जाएंगी
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

