
बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को आम चुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद अब नतीजों की बारी है. रुझानों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को बंपर जीत मिलती हुई दिख रही है. तारिक रहमान ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों से जीत दर्ज की है. बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, बीएनपी ने 209 सीटों पर जीत दर्ज कर दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया है. जमात-ए-इस्लामी और उसके सहयोगियों को केवल 59 सीटें ही मिली हैं.
देश के 36 हजार वोटिंग सेंटर्स पर करीब 47.91% मतदान हुआ. हालांकि, वोटिंग के दौरान कुछ जगह झड़पें भी हुईं. तारिक रहमान की BNP के एक नेता की मौत हो गई, जबकि कई कार्यकर्ता घायल हुए. बांग्लादेश में पहली बार संसदीय चुनाव के साथ जनमत संग्रह भी कराया गया और पहली बार डाक पत्र से मतदान की व्यवस्था की गई. बांग्लादेश में मुख्य मुकाबला BNP के तारिक रहमान और जमात के शफीकुर्रहमान के बीच था, इसमें तारिक रहमान ने बाजी मारी है
बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. रहमान के सलाहकार सैयद मोअज़्ज़म हुसैन अलाला ने बीएनपी को चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर कहा, बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है. जमात-ए-इस्लामी को भी अच्छी संख्या में सीटें मिली हैं. शपथ ग्रहण समारोह संभवतः 14 फरवरी को होगा
नेशनल सिटीजन पार्टी (NCP) ने चुनाव परिणामों की घोषणा में अनियमितताओं और हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कई निर्वाचन क्षेत्रों में वोटों की दोबारा गिनती की मांग की है. पार्टी का आरोप है कि कुछ केंद्रों में सुनियोजित तरीके से परिणामों में हेरफेर किया जा रहा है. एनसीपी के प्रवक्ता आसिफ महमूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये आरोप लगाए
भारत विरोधी मौलाना ममूनल हक की हार
भारत के खिलाफ जगर उगलने वाले मौलाना ममूनल हक को करारी हार का सामना करना पड़ा. ढ़ाका 13 सीट से बांग्लादेश खिलाफत मजलिस का प्रत्याशी ममूनल हख अपना चुनाव हार गया. यहां से बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के बॉबी हजाज चुनाव जीते हैं
बांग्लादेश चुनाव में जमात-ए-इस्लामी की हार और बीएनपी की जीत भारत के लिए अच्छी खबर है. जमात ए इस्लामी को पाकिस्तान का पक्षधर माना जाता है. जमात ए इस्लामी ने पाकिस्तान से बांग्लादेश की आज़ादी का विरोध किया था. वहीं, बीएनपी भारत के साथ संबंधों को बेहतर कर आगे बढ़ा सकती है
पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) को मिली बंपर जीत को लेकर तारिक रहमान को बधाई दी है. पीएम मोदी ने कहा, चुनाव में मिली ये जीत आप पर जनता के भरोसे को दिखाती है
खरगे ने तारिक रहमान को दी बधाई
बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को मिली जीत पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बधाई दी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर खरगे ने लिखा, कांग्रेस की तरफ से, मैं तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

