
डूंगरपुर जिले में एक बार फिर बालश्रम के काले धंधे का पर्दाफाश हुआ है डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना RPF को मिली थी. सूचना मिलते ही डिपार्टमेंट ऑफ चाइल्ड एंपावरमेंट द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन के कॉर्डिनेटर मेहुल शर्मा की टीम को अलर्ट किया गया. मेहुल शर्मा ने बताया, ‘हमें RPF से सूचना मिली थी कि स्टेशन पर कुछ बच्चे हैं जिनके बाल श्रम के लिए गुजरात जाने की आशंका है. तत्काल हमारी टीम, GRP और सृष्टि सेवा संस्थान के सदस्यों को लेकर स्टेशन पहुंची. टीम को देखते ही बच्चों को ले जा रहे एजेंट भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन हमने उन्हें रोक लिया
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
बीती बुधवार रात, डूंगरपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF), चाइल्ड लाइन और सृष्टि सेवा संस्थान की संयुक्त टीम ने चित्तौड़गढ़ से असारवा (गुजरात) जाने वाली ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रहे 22 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है. ये सभी बच्चे 11 से 16 साल की उम्र के हैं
शुरुआती पूछताछ में एजेंटों ने टीम को गुमराह करने की भरपूर कोशिश की. एजेंट बोले कि वे बच्चों को नहीं जानते. बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने एजेंटों को अंकल बताया और कहा कि वे पिकनिक मनाने जा रहे हैं. हालांकि जब सभी बच्चों को एक-दूसरे से अलग करके पूछताछ की तो मासूमों ने एजेंटों के झूठ का पर्दाफाश कर दिया. स्टेशन से कुल 27 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिसमें से 22 बच्चे नाबालिग पाए गए
जांच में पता चला कि डिटेन किए गए 3 एजेंटों की पहचान जयचंद, आशीष और संजय के रूप में हुई है. इन दलालों ने स्वीकार किया कि वे डूंगरपुर जिले के दूरदराज के गांवों (झोथरी, बेडसा, सीमलवाड़ा और मेवाड़ा शामिल हैं) से इन बच्चों को बहला-फुसलाकर लाए थे. इन बच्चों को गुजरात के बड़े शहरों में होने वाले आयोजनों, पार्टियों और होटलों में कैटरिंग के काम के लिए ले जाया जा रहा था. कैटरिंग जैसे काम में बच्चों से घंटों खड़े रहकर भारी काम करवाया जाता है, जो उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है. यह सिर्फ काम नहीं, बल्कि बच्चों का सीधा शोषण है
बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के बाद, पूरी टीम ने बच्चों को बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया. CWC ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी 22 बाल श्रमिकों को तत्काल चाइल्ड केयर होम भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि उनकी सही देखभाल और पुनर्वास किया जा सके. साथ ही, बच्चों को बाल श्रम के लिए ले जा रहे तीनों दलालों (एजेंटों) के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

