
भारतीय तटरक्षक बल की समुद्री ताकत में एक और आधुनिक जहाज जुड़ गया है। नए जमाने के एडम्या श्रेणी के तीसरे फास्ट पेट्रोल वेसल ‘अमूल्य’ को शुक्रवार को औपचारिक रूप से बेड़े में शामिल किया गया। अधिकारियों के अनुसार यह जहाज निगरानी, खोज और बचाव अभियान, तस्करी रोकने और समुद्री प्रदूषण से निपटने जैसे कई अहम मिशनों को अंजाम देगा। इससे भारत के पूर्वी तट (ईस्ट कोस्ट) की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह जहाज समुद्र को सुरक्षित, साफ और संरक्षित रखने के लिए तटरक्षक बल की मजबूत इच्छाशक्ति और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
बता दें कि 51 मीटर लंबा यह फास्ट पेट्रोल जहाज गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में डिजाइन और तैयार किया गया है। इसमें 60 प्रतिशत से ज्यादा स्वदेशी उपकरण लगे हैं। इससे रक्षा क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता और ‘मेक इन इंडिया’ तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की सफलता साफ दिखाई देती है।
जानकारी के अनुसार ‘अमूल्य’ में दो अत्याधुनिक 3000 किलोवाट डीजल इंजन लगे हैं, जिनसे यह जहाज 27 नॉट्स की अधिकतम गति से चल सकता है। यह एक बार में 1500 समुद्री मील तक का सफर तय कर सकता है, जिससे लंबे समय तक समुद्र में मिशन संभव हो पाता है। इसके साथ ही जहाज में 30 मिमी की तोप 12.7 मिमी की दो रिमोट कंट्रोल गन लगाई गई हैं।
इसके अलावा, इसमें लक्ष्य पहचान और फायर कंट्रोल के आधुनिक सिस्टम भी हैं। साथ ही, इसमें इंटीग्रेटेड ब्रिज सिस्टम, मशीनरी कंट्रोल सिस्टम और ऑटोमैटिक पावर मैनेजमेंट सिस्टम लगे हैं, जो जहाज की कार्यक्षमता और सुरक्षा को और बेहतर बनाते हैं।
गौरतलब है कि आईसीजीएस अमूल्य को ओडिशा के पारादीप में तैनात किया जाएगा। यह जहाज तटरक्षक बल के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के कमांडर के अधीन काम करेगा। जहाज की कमान कमांडेंट (जूनियर ग्रेड) अनुपम सिंह के पास है और इसमें 5 अधिकारी और 34 जवान तैनात रहेंगे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि ‘अमूल्य’ के शामिल होने से तटरक्षक बल की ताकत और बढ़ेगी। यह जहाज तटीय सुरक्षा, समुद्री निगरानी और आपातकालीन राहत कार्यों में अहम भूमिका निभाएगा और देश की समुद्री सीमाओं को और ज्यादा सुरक्षित बनाएगा।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

