
1962 के भारत-चीन युद्ध में लद्दाख के रेजांग ला दर्रे पर अदम्य साहस का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह भाटी की वीरता की कहानी अब बड़े पर्दे पर दिखाई जाएगी। उनके जीवन और बलिदान पर आधारित फिल्म ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को रिलीज होगी। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और अभिनेत्री राशि खन्ना गुरुवार को ब्लू सिटी पहुंचे। यहां उन्होंने 1962 की रेजांग ला की लड़ाई के वीर नायक मेजर शैतान सिंह भाटी (PVC) की स्मृति स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर फरहान और राशि खन्ना ने मेजर शैतान सिंह के बेटे नरपत सिंह भाटी और परिवार से भी सौजन्य भेंट की। फरहान अख्तर ने कहा कि जोधपुर आना अपने आप में गर्व की बात है, क्योंकि इसी मिट्टी ने देश को वीर सपूत दिए हैं।

फरहान अख्तर अपनी आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ में मेजर शैतान सिंह का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, राशि खन्ना फिल्म में एक अहम भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 1962 की रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों ने अदम्य साहस की मिसाल पेश की थी।

रजनीश ‘रेज़ी’ घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमित चंद्रा की ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज के बैनर तले बनी हैं। ‘120 बहादुर’ 21 नवंबर, 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
जोधपुर जिले के बांसू गांव में जन्मे मेजर शैतान सिंह भारतीय सेना की कुमायूं रेजीमेंट की ‘सी’ कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। 18 नवंबर 1962 को रेजांग ला की ऊंचाई पर तैनात भारतीय सैनिकों पर चीन की सेना ने जबरदस्त हमला किया। संख्या में कई गुना अधिक होने के बावजूद मेजर शैतान सिंह ने अपनी टुकड़ी का मनोबल बनाए रखा और दुश्मनों को भारी नुकसान पहुंचाया। भीषण ठंड और सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अंतिम सांस तक मोर्चा संभाले रखा। उनके नेतृत्व में भारतीय जवानों ने सैकड़ों चीनी सैनिकों को ढेर कर दिया। मेजर शैतान सिंह वीरगति को प्राप्त हुए, लेकिन उनका साहस आज भी देश की सैन्य परंपरा में अमर है। उनके इस अद्वितीय बलिदान के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
फरहान अख्तर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावना है। इसे बनाना मेरे लिए सम्मान की बात है। परिवार ने हम पर भरोसा किया, इसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं। वहीं अभिनेत्री राशि खन्ना ने कहा कि देशभक्ति फिल्म करते वक्त जो एहसास होता है, वह शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। मुझे इस भूमिका का हिस्सा बनकर गर्व महसूस हो रहा है।
Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

