
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ओटीएस के भगत सिंह मेहता सभागार में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सुशासन, विकास और विश्वास के आधार पर इन दो वर्षों ने प्रदेश की दिशा बदलने की मजबूत शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि जनता से किए गए पांच वर्ष के वादों में से 70 प्रतिशत कार्य मात्र दो वर्षों में पूरे कर दिए गए हैं। दो साल की बजट घोषणाओं में से 73 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं या प्रगतिरत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान अब देश के बेस्ट परफॉर्मर राज्यों में शामिल हो चुका है। 11 राष्ट्रीय योजनाओं में प्रदेश प्रथम, 5 में द्वितीय और 9 योजनाओं में तृतीय स्थान पर रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह उपलब्धियां राज्य सरकार की प्रतिबद्धता और जनता के विश्वास का परिणाम हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में जल परियोजनाओं को विशेष गति दी गई है। राम जल सेतु लिंक परियोजना के लिए 26 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए हैं। जल जीवन मिशन के तहत 10,482 करोड़ रुपये खर्च कर 13.59 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है। वहीं दो वर्षों में 14 हजार से अधिक ग्राउंड वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर और 3.64 लाख जल संरक्षण कार्य पूरे किए गए हैं।
सीएम ने आगे कहा कि सड़कों के विकास में भी सरकार ने दो वर्षों में 27,238 करोड़ रुपये खर्च करते हुए 39,891 किलोमीटर सड़कें विकसित की हैं। 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर तेजी से प्रगति पर है। सीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार ने 3,000 रुपये जोड़कर राशि 9,000 रुपये कर दी है। 76 लाख किसानों को 10,432 करोड़ रुपये उनके खातों में भेजे जा चुके हैं। दो वर्षों में 44 हजार करोड़ रुपये का ब्याज-मुक्त फसली ऋण वितरित किया गया है।
गरीब-वंचितों के लिए राहत योजनाएं
भजनलाल शर्मा ने कहा कि उज्ज्वला व बीपीएल परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। अन्नपूर्णा रसोई योजना में अब तक 15 करोड़ से अधिक भोजन की थालियां परोसी जा चुकी हैं। सामाजिक पेंशन 1,250 रुपये प्रतिमाह की जा चुकी है और दस लाख से अधिक नई स्वीकृतियां जारी हुई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में 7.13 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं।
महिला-बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर फोकस
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मातृ वंदना योजना में राशि बढ़ाकर 6,500 रुपये की गई है। 19.45 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है और 12 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनी हैं। आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 35 लाख से अधिक लोगों को 6,860 करोड़ रुपये की कैशलैस सुविधा मिली है।
कानून-व्यवस्था में सुधार
उन्होंने बताया कि पिछले सरकार के अंतिम दो वर्षों की तुलना में अपराधों में 12 प्रतिशत कमी आई है। साइबर अपराधों में भी ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ से 35 प्रतिशत कमी दर्ज हुई है। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों का कार्यकाल समृद्ध और विकसित राजस्थान को समर्पित रहा है। सरकार ने दो वर्षों में वह उपलब्धियां दीं, जो पूर्ववर्ती सरकार पांच वर्षों में भी हासिल नहीं कर सकी।
उन्होंने बताया कि पिछले सरकार के अंतिम दो वर्षों की तुलना में अपराधों में 12 प्रतिशत कमी आई है। साइबर अपराधों में भी ‘ऑपरेशन एंटी वायरस’ से 35 प्रतिशत कमी दर्ज हुई है। अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षों का कार्यकाल समृद्ध और विकसित राजस्थान को समर्पित रहा है। सरकार ने दो वर्षों में वह उपलब्धियां दीं, जो पूर्ववर्ती सरकार पांच वर्षों में भी हासिल नहीं कर सकी।

Latest News
Categories
- Uncategorized (13)
- अनूपगढ़ (1)
- अम्बाला (1)
- अयोध्या (5)
- अरुणाचल प्रदेश (1)
- अलवर (9)
- असम (5)
- अहमदाबाद (7)
- आंध्र प्रदेश (3)
- इंडिया (426)
- इतिहास (55)
- इंदौर (13)
- उत्तरप्रदेश (37)
- उत्तराखंड (24)
- उदयपुर (19)
- ऐस्ट्रो (27)
- ऑटो (4)
- करियर (11)
- करौली (1)
- कर्नाटक (7)
- कुरुक्षेत्र (2)
- कोटपूतली-बहरोड़ (5)
- कोटा (18)
- क्राइम (22)
- खेल (41)
- खैरथल–तिजारा (2)
- गाज़ियाबाद (3)
- गांधीनगर (1)
- गुजरात (11)
- ग्वालियर (1)
- चित्तौड़गढ़ (5)
- चुनाव (51)
- चुरू (6)
- छत्तीसगढ़ (4)
- जबलपुर (1)
- जम्मू कश्मीर (8)
- जयपुर (436)
- जयपुर ग्रामीण (19)
- जवाई प्रेस क्लब (1)
- जालोर (6)
- जेसलमेर (25)
- जोधपुर (97)
- जोधपुर ग्रामीण (16)
- झारखंड (1)
- झालावाड़ (18)
- झुंझुनू (5)
- टेक्नोलॉजी (13)
- टोंक (2)
- डीडवाना कुचामन (3)
- डूंगरपुर (7)
- दिल्ली (47)
- दिल्ली एनसीआर (11)
- देवास (1)
- दौसा (3)
- धौलपुर (2)
- नीम का थाना (1)
- न्यूज़ (696)
- पंजाब (6)
- पश्चिम बंगाल (14)
- पानीपत (3)
- पाली (192)
- प्रयागराज (3)
- फरीदाबाद (4)
- फलौदी (4)
- बाड़मेर (21)
- बारां (9)
- बालोतरा (10)
- बांसवाड़ा (4)
- बिजनेस (73)
- बिहार (43)
- बीकानेर (12)
- बूंदी (3)
- ब्यावर (1)
- भरतपुर (4)
- भीलवाडा (3)
- भोपाल (16)
- मथुरा (2)
- मध्यप्रदेश (35)
- मनोरंजन (70)
- महाराष्ट्र (31)
- मेरठ (1)
- राजसमंद (1)
- राजस्थान (928)
- राज्य (268)
- लखनऊ (9)
- लाइफस्टाइल (9)
- वाराणसी (2)
- विश्व (101)
- शिक्षा (5)
- श्री गंगानगर (7)
- सवाई माधोपुर (3)
- सांचोर (1)
- सिरोही (26)
- सीकर (10)
- सूरत (1)
- हरियाणा (16)
- हेल्थ (10)

